scriptजिले में 94 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं हैं एनीमिक, प्रसव के दौरान जान पर बना रहेगा खतरा | 94 percent pregnant women in the district are anemic | Patrika News

जिले में 94 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं हैं एनीमिक, प्रसव के दौरान जान पर बना रहेगा खतरा

locationशाहडोलPublished: Oct 22, 2019 08:50:13 pm

Submitted by:

shubham singh

12822 गर्भवती महिलाओं में से दस प्रतिशत महिलाएं अति गंभीर हैं

94 percent pregnant women in the district are anemic

जिले में 94 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं हैं एनीमिक, प्रसव के दौरान जान पर बना रहेगा खतरा

शहडोल। आदिवासी बहुल जिले में गर्भवती महिलाएं खून की कमी से पीडि़त हैं। जिले में कुल गर्भवती महिलाओं में से 94 प्रतिशत एनीमिक मिली हैं। इससे प्रसव के दौरान उनकी जान पर भी खतरा बना रहेगा। जिले में अप्रैल से लेकर सितंबर तक में कुल 13593 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इसमें से 12822 गर्भवती महिलाएं एनीमिक मिली हैं। इन महिलाओं की जांच में 11 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन पाया गया हैं।


दस प्रतिशत हैं अति गंभीर
इन 12822 गर्भवती महिलाओं में से दस प्रतिशत महिलाएं अति गंभीर हैं। यानि इनका हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम हैं। ऐसे में प्रसव के दौरान इनकी जान पर भी खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा ब्यौहारी ब्लॉक की गर्भवती महिलाएं अति एनीमिक हैं। ब्यौहारी ब्लॉक में कुल 3244 गर्भवती महिलाओं में से 481 गर्भवती महिलाएं अति गंभीर हैं। इसी प्रकार अन्य ब्लॉकों में भी काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं अति गंभीर मिली हैं।


ये हैं कारण
गर्भवती महिलाओं के एनीमिक होने का कारण उनके खानपान में कमी को बताया जा रहा है। आदिवासी बहुल जिला होने के कारण परिवारों के अंदर जागरूकता की कमी हैं। इससे वे महिलाओं के गर्भवती होने के पहले और बाद में खानपान में उचित व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। इससे गर्भवती महिलाएं एनीमिक मिल रही हैं। इससे उनके होने वाले बच्चे पर भी असर पड़ता है।

ब्लॉक एनीमिक गर्भवती महिला अति गंभीर महिला
ब्यौहारी 3950 481
बुढ़ार 2585 145
जयसिंहनगर 2423 113
गोहपारू 542 205
सोहागपुर 3322 414

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो