scriptकांग्रेस की इस बड़ी यात्रा में बोले अजय सिंह और अरुण यादव | Ajay Singh and Arun Yadav said in this big journey of Congress | Patrika News

कांग्रेस की इस बड़ी यात्रा में बोले अजय सिंह और अरुण यादव

locationशाहडोलPublished: Apr 19, 2018 04:39:23 pm

Submitted by:

shivmangal singh

पढि़ए पूरी खबर

Ajay Singh and Arun Yadav said in this big journey of Congress

शहडोल- चुनावी साल है, और सभी पार्टियां इन दिनों अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं, मध्यप्रदेश में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और इसके लिए सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं, हर पार्टी के बड़े नेता एक्टिव हो चुके हैं। कांग्रेस भी अब प्रदेश में जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है। और इसके लिए इन दिनों न्याय यात्रा निकाल रही है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद शामिल हो रहे हैं।

शहर में थी न्याय यात्रा
बुधवार को कांग्रेस की न्याय यात्रा शहडोल शहर में पहुंची, जहां विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव मौजूद रहे। शहर के फेमस चौक गांधी चौक में न्याय यात्रा का कार्यक्रम हुआ, जहां कांग्रेस कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्याय यात्रा के दौरान बोले अजय सिंह
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने न्याय यात्रा के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीडऩ के बढ़ते मामलों के खिलाफ न्याय यात्रा की शुरुआत की है। इसमें हम भाजपा सरकार द्वारा साढ़े १४ वर्षों में किए गए अत्याचारों को सामने रख रहे हैं। भाजपा सरकार बेटी बचाओ का नारा देकर ढिंढोरा पीटती है, भाजपा के ही मंत्री और जनप्रतिनिधि महिला उत्पीडऩ के भागीदार हैं। उदयपुरा में मंत्री रामपाल की पुत्रवधू प्रीति रघुवंशी ने उत्पीडऩ से तंग आकर आत्महत्या कर ली। हमने सदन में यह मामला उठाना चाहा तो वहां भी भाजपा सरकार ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, तो हमने जनता के पास जाने का फैसला किया। उदयपुरा से ही न्याय यात्रा शुरूआत कर दी।

न्याय यात्रा के दौरान बोले अरुण यादव
न्याय यात्रा के इसी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश में आज प्रत्येक वर्ग का आदमी भाजपा सरकार से नाखुश है। किसान समर्थन मूल्य मांगता है तो उन पर गोलियां चलाई जाती हैं। मुख्यमंत्री घोषणाएं करते हैं, लेकिन पूरी नहीं करते। चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज द्विवेदी, विधायक रामपाल सिंह, पीसीसी सदस्य राकेश
कटारे, कुलदीप निगम, हरीश अरोरा, बलमीत सिंह खनूजा, शिल्पी अग्रवाल, बाबू नामदेव इनके अलावा भी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो