scriptमानसून के विदा होते ही ठंड ने दी दस्तक | As soon as the monsoon departed, the cold knocked | Patrika News

मानसून के विदा होते ही ठंड ने दी दस्तक

locationशाहडोलPublished: Oct 14, 2019 08:16:49 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

पारा आया 15 डिग्री सेल्सियस पर, रात में गुलाबी ठंड का अहसास, 20 अक्टूबर के बाद मौसम में आयेगा बदलाव

As soon as the monsoon departed, the cold knocked

As soon as the monsoon departed, the cold knocked

शहडोल. सोमवार को मानसून के विदा होते ही ठंड ने शहर में दस्तक दे दी है। मौसम का मिजाज अब ठंडा होने लगा है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से पारा 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे सुबह गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। रात में भी ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। वहीं दूसरी ओर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जानकारों की माने तो आगामी 20 अक्टूबर के बाद मौसम में और बदलाव आएगा। अक्टूबर माह में एक पखवाड़ा के बाद में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। जबकि इस वर्ष रविवार-सोमवार की दरमियानी रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात के तापमान के मुकाबले पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।
दीपावली के बाद तीखे हो सकते हैं ठंड के तेवर
जानकारों के अनुसार अब मानसून की विदाई हो चुकी है। साथ ही पिछले दिनों उत्तर भारत में बर्फ बारी भी हुई थी। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में वातावरण ठंडा हो गया है। वर्तमान में हवा का रुख भी लगातार उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। आसमान साफ बना रहने से उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से शहर में ठंडक बढऩे लगी है और दीपावली के बाद ठंड के तेवर तीखे भी हो सकते हैं।
दिन में गर्मी रात में सर्दी का एहसास
जिले में पिछले कई दिनों से मौसम का रुख शुष्क बना हुआ है। जिससे खुले आसमान के नीचे दिन में तापमान ज्यादा होने की वजह से लोगों को गरमी से बेचैनी महसूस हो रही है। वहीं सूर्योदय के बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाती है और ठंड का एहसास बढ़ता जाता है। ऐसी दशा मेें बढ़ते-घटते तापमान से लोगों को रात में सरदी का आभास भी होने लगा है।
ऐसे रहेगा आगामी दिनों का तापमान
दिनांक अधिकत तापमान न्यूनतम तापमान
15 अक्टूबर 29 16
16 अक्टूबर 29 16
17 अक्टूबर 29 18
18 अक्टूबर 28 19
19 अक्टूबर 28 19
20 अक्टूबर 26 18

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो