शाहडोल

शहडोल पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

शाहडोलApr 17, 2019 / 06:45 pm

lavkush tiwari

Assembly speaker arrived in Shahdol

शहडोल. मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार की रात शहडोल पहुंचे और सुबह वे कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान वे सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष गुप्ता, युकां प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, और प्रदेश कांग्रेस सचिव रविन्द्र तिवारी के निवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे दोपहर बुढ़ार और धनपुरी जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर शहडोल से बुढ़ार के लिए रवाना हुए और बुढ़ार में पदम सिंघानिया के निवास जाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट किए। इस दौरान उनका मंन्त्रोच्चारण के साथ तिलक वंदन करने के बाद आतिबाजी के बीच स्वागत किया और इसके बाद स्वल्पाहार कराया गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति विनय सिन्हा और धनुपरी नपा उपाध्यक्ष शोभाराम पटेल के आवास पहुंचे और उनका पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष शाम को अनूपपुर, कोतमा और बिजुरी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमरिया ज्ञानवती, पियूश शुक्ला, अनुज मिश्रा, सुमित गुप्ता, प्रभात पाण्डेय, प्रमोद जैन पम्मू,संजीव निगम, नवेन्दु शेखर त्रिपाठी, पार्षद घनश्याम जयसवाल, इकाबाल भाई, मनोज परौहा, रामकुमार नापित, के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Shahdol / शहडोल पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.