कॉलोनी में गए थे विवाद करने
शाहडोल•Sep 20, 2021 / 09:42 pm•
amaresh singh
पुलिसकर्मी के ऊपर कार चढ़ाकर जान से मारने का किया प्रयास
शहडोल। बदमाशों की हिम्मम बढ़ती जा रही है। अब वे पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। अमलाई थाना अंतर्गत एक पुलिसकर्मी ने जब विवाद करके वापस लौट रहे एक कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मी के ऊपर कार चढ़ाकर उसे जान से मारने का प्रयास करते हुए गाली-गलौज किया और शासकीय कार्य में बाधा डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा उर्फ सूर्यप्रताप सहित नौ लोग रूंगटा कॉलोनी में विवाद करने गए थे। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो थाने से पुलिसकर्मी उनको रोकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान आरोपी एक कार में विवाद करने के बाद वापस आ रहे थे। कार में पांच आरोपी सवार थे। उनको आरक्षक राकेश सिंह मरावी ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने राकेश सिंह के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया और गाली-गलौज करते हुए कार लेकर फरार हो गए। इस घटना में आरक्षक राकेश सिंह के पैर में चोट आई है। आरोपियों में राजा उर्फ सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य चार आरोपियों पर जान से मारने का प्रयास करना, शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर लिया है बाकी दो आरोपियों की पहचान की जा रही है।