scriptकभी भी हो सकता है बडा हादसा, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखेंगे बात | Big accident can happen anytime | Patrika News

कभी भी हो सकता है बडा हादसा, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखेंगे बात

locationशाहडोलPublished: Aug 02, 2021 11:36:43 am

Submitted by:

amaresh singh

पोण्डा नाली से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और समाजेसवी

Big accident can happen anytime

कभी भी हो सकता है बडा हादसा, वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखेंगे बात

शहडोल. ग्रामीण अंचल को नगर से जोडऩे वाले सिंहपुर मार्ग में पडऩे वाला पोण्डा नाला ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। हल्की सी बारिश में यहां जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है। इसके बीच से ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर के जनप्रतिनिध और समाजसेवियों का दल रविवार को मौके पर पहुंचा। जहां पहुंचकर समाजसेवियों ने मौका मुआयना किया। इस दौरान पत्रिका से चर्चा के दौरान समाजसेवियों ने कहा कि स्थिति काफी गंभीर है। समय रहते पानी निकासी को लेकर समुचित व्यवस्था नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होने कहा कि वह इस समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष बात रखेंगे और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग रखेंगे। उल्लेखनीय है कि बुढ़ार चौक से सिंहपुर रोड में पडऩे वाले पोण्डा नाला से आस-पास का पूरा पानी एकत्रित होता है। जिस वजह से यहां जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिसके बीच से ग्रामीण आवागमन करते हैं। यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। बड़े वाहनों की निकासी के लिए पूर्व में इसे और गहरा कर दिया गया था। जिसके चलते स्थिति और भी गंभीर हो गई है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो सके और आवागमन भी अवरुद्ध न हो इसे लेकर समाजेसिवयों ने मौके पर पहुंचकर मंथन किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश तिवारी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र भारती, समाजसेवी शानउल्ला खान, सुशील शर्मा, सुदीप शुक्ला, भरत नगराले, अजीत श्रीवास्तव, मदन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


गंभीर समस्या, हो समुचित व्यवस्था
वरिष्ठ नेता व समाजसेवी कैलाश तिवारी ने कहा कि यह गंभीर समस्या है। पिछले कई वर्ष से जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है। पानी निकासी के लिए पुख्ता इंतजामात होने चाहिए। जिसके ग्रामीणों का आवागमन बना रहे और उन्हे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यही स्थिति रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखेंगे समस्या
जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र भारती ने कहा कि सिंहपुर सहित आस पास के लगभग दर्जन भर गांव के साथ ही यह मार्ग डिंडोरी को भी जोड़ता है। ऐसे में यहां से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन होता है। जलभराव की स्थिति से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके समाधान के लिए लिए नपा व वरिष्ठ अधिकारियां के समक्ष मांग रखेंगे।


पानी निकासी के लिए हो समुचित व्यवस्था
समाज सेवी शानउल्ला खान ने कहा कि नगर पालिका को इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने चाहिए। आस-पास का पूरा पानी यहां एकत्रित होता है। जिसके चलते यहां जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो जाए तो लोगों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सकता है साथ ही जलभराव भी नहीं होगा।


नाली की कराएं सफाई, गहराई कम करें
पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सुदीप शुक्ला ने बताया कि पूर्व में इसकी गहराई कम थी जिस वजह से पानी का बहाव बना रहता था। नपा द्वारा बड़े वाहनों के आवागमन को देखते हुए इसे गहरा कर दिया गया था। जिस वजह से जलभराव की स्थिति ज्यादा बनने लगी है। नाली की नियमित सफाई हो और इसकी गहराई कम की जाए तो समुचित पानी निकासी हो सकेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो