scriptजयंती पर बिसरा दिया बिरसा मुंडा को | Birsa Munda passed away on Jayanti | Patrika News
शाहडोल

जयंती पर बिसरा दिया बिरसा मुंडा को

तीन साल से उपेक्षित है बिरसा मुंडा की प्रतिमा

शाहडोलNov 16, 2019 / 09:45 pm

brijesh sirmour

Birsa Munda passed away on Jayanti

Birsa Munda passed away on Jayanti

धनपुरी. नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत चीप हाउस मुख्य सडक़ मार्ग पर स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा आज भी अपने अनावरण का इंतजार कर रही है, जबकि 15 नवंबर को बिसरमुण्डा जयंती थी, इसके बावजूद न तो मूर्ति का अनावरण हुआ और न ही जयंती पर किसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौरतलब है कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रविंदर कौर छाबड़ा के कार्यकाल में करीब तीन साल पहले नगर के मुख्य मार्ग पर चीपहाउस में महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसका आज तक अनावरण नहीं हो पाया है। साथ ही बिरसा मुंडा की जयंती पर जहां एक ओर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई वहीं दूसरी ओर नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत लगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास न तो कोई कार्यक्रम हुआ और न ही मूर्ति का अनावरण किया गया। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष मुबारक मास्टर ने कहा कि मूर्ति के अनावरण की अनुमति के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था, लेकिन आवेदन में कुछ त्रुटि रहने के कारण अनुमति नहीं मिल पाई थी आवेदन में हुई त्रुटि को सुधार करके शीघ्र ही फि र से अनुमति के लिए आवेदन दिया जाएगा।

Home / Shahdol / जयंती पर बिसरा दिया बिरसा मुंडा को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो