script

पुराने चेहरों पर टिकी भाजपा कांग्रेस की दावेदारी, अन्य दलों में सक्रियता नहीं

locationशाहडोलPublished: Sep 04, 2018 11:19:35 pm

Submitted by:

shubham singh

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनो ही प्रमुख राजनैतिक दलों में सक्रियता

bjp v/s congress

Leader,caste equation,yuva congress,energy minister paras jain,

शहडोल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनो ही प्रमुख राजनैतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। आदिवासी बाहुल्य जिला शहडोल की तीनो आरक्षित सीटों से लगभग-लगभग एक-एक दर्जन दावेदारों ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी की है। इन दावेदारों में ज्यादातर पुराने चेहरे ही सामने आए हैं। जिनमें से कुछ पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं या फिर जनपद व जिला पंचायत के प्रमुख पदों पर आसीन है। जिले में भाजपा व कांग्रेस के बीच ही राजनैतिक बिसात बिछती नजर आ रही है। इसके अलावा बसपा, सपा, गोंगपा व अन्य दलों की विशेष सक्रियता नजर नहीं आ रही है। अकेले ब्यौहारी विधानसभा से गोंगपा प्रत्याशी का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा अन्य दोनो विधानसभाओं में गोंगपा भी चुप्पी साधे हुए है।
गुटबाजी व क्षेत्रीय समस्याएं बनेगी रोड़ा
कांग्रेस हो या फिर भाजपा तीनो ही सीटो में आपसी गुटबाजी प्रत्याशियों की राह में रोड़ा बनेगी। भाजपा विकास के वायदों के मामले में फिसड्डी साबित होगी वहीं कांग्रेस में अपने ही अपनो के पैर खींचने के लिए कमर कसे बैठे हुए है। ब्यौहारी में जहां कांग्रेस विधायक रामपाल सिंह से क्षेत्रीय जनता पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है वहीं भाजपा के लिए बिगड़े हुए क्षेत्रीय राजनैतिक समीकरण बाधक साबित होंगे। जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रमिला सिंह को आम जन का सहयोग तो है लेकिन अपने ही उनके पर कतरने के लिए तैयार है। जैतपुर में विकासोन्मुखी कार्यों की अनदेखी भाजपा के लिए कंटक साबित हो सकती है।
सपा को गठबंधन का इंतजार
समाज वादी पार्टी फिलहाल मझधार में फंसी हुई है और वह गठबंधन का इंतजार कर रही है। जिले की तीनो विधानसभाओं से प्रत्याशी खड़े करने है या नहीं अभी तक यही तय नहीं हो पाया है। ऐसे में दावेदार व दावेदारी को लेकर कोई चर्चा ही नहीं छिड़ पाई है। वहीं बसपा व अन्य दलों को लेकर भी कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही है।
पुनरावृत्ति के आसार
जिले की तीनो विधानसभाओं से भाजपा व कांग्रेस दोनो में ही प्रत्याशियों की पुनरावृत्ति के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं। कहने को तो तीनो ही सीटों से दावेदारों की लंबी सूची बनी है। लेकिन प्रबल दावेदारों में कुछ ही चुनिंदा नाम सामने आ रहे हैं। तीनो सीटों से जो नए चेहरे सामने हैं उनकी दावेदारी इतनी मजबूत नहीं है कि पार्टी उनके नामों पर विचार करे। बहरहाल जो संभावनाएं है वह पुराने चेहरों पर टिकी हुई है।
यह हैं पार्टियों के प्रबल दावेदार
भारतीय जनता पार्टी
ब्यौहारी- बली सिंह पूर्व विधायक, राम प्रसाद सिंह, कमलेश सिंह मार्को, अकाली सिंह, राजेन्द्र सिंह, कृष्णा नेताम।
जयसिंहनगर- प्रमिला सिंह विधायक, सुन्दर सिंह पूर्व विधायक, जयराम सिंह मार्को पूर्व विधायक, रमेश कोल जिला महामंत्री भाजपा, जयसिंह मरावी विधायक जैतपुर।
जैतपुर- जयसिंह मरावी विधायक, मनीषा सिंह, गोविन्द सिंह।
कांग्रेस
ब्यौहारी– रामपाल सिंह विधायक, शरद कोल, दिलीप सिंह मरावी, गीता कोल।
जयसिंहनगर– ध्यान सिंह मार्को, नरेन्द मरावी जिला पंचायत अध्यक्ष, सुनीता सिंह जनपद सदस्य।
जैतपुर– ललन सिंह जनपद अध्यक्ष बुढ़ार, उमा धुर्वे महिला कांग्रेस अध्यक्ष, शेष नारायण कंवर, अशोक मरावी।
गोंगपा
ब्यौहारी– तेज प्रताप सिंह

ट्रेंडिंग वीडियो