scriptनया भारत बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प | BJP workers create new India resolution | Patrika News

नया भारत बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

locationशाहडोलPublished: Aug 31, 2017 02:02:00 pm

Submitted by:

Shahdol online

संकल्प से सिद्धि विषय पर हुई परिचर्चा

BJP workers

BJP workers

शहडोल- नगर के मानस भवन में भाजपा ने नया भारत मंथन और नए भारत निर्माण को लेकर बुधवार को संकल्प से सिद्धि पर परिचर्चा का आयोजन किया…। इस दौरान लगभग दो घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान २०२२ तक नए भारत निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रहे।
इसके पहले कार्यक्रम के दौरान हाल में हुए नगरपालिका और नगर परिषदों के पार्टी से जीत दर्ज
करने वाले शहडोल नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे और नगर परिषद बुढ़ार अध्यक्ष कैलाश विश्नानी तथा जयसिंहनगर अध्यक्ष अशोक पाण्डेय तथा तीनों परिषदों के भाजपा पार्षदों को भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छावड़ा ने सम्मानित किया और स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को इसके लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हर्षवर्धन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का इतिहास गुलामी का नहीं बल्कि संघर्ष का रहा है।आजादी के लिए पहली क्रांति १८५७ में हुई, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई, तात्याटोपे, तथा महाकौशल और विन्ध्य क्षेत्र के रणमत सिंह, गरुण सिंह, अवंतीबाई जैसे लोगों ने लड़ाई लड़ी और यहां से राष्ट्रीय भावना पैदा हुई। उन्होंने कहा कि ८ अगस्त १९४२ में महात्मा गांधी जैसे अहिंशावादी ने अंग्रेजों के खिलाफ करो या मरो का नारा दिया। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के पांच संकल्पों को गिनाते हुए कहा कि २०२२ तक इन संकल्पों से सिद्धि लानी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पांच संकल्प गरीबी भारत छोड़ो, गंदगी छोड़ो, भ्रष्टाचार, जातिवाद, और पांचवां आतंकवाद मिटाओ का संकल्प लेने को कहा। इसी तरह से जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह और जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष शहडोल उर्मिला कटारे, बुढ़ार नपं अध्यक्ष कैलाश विश्नानी, जयसिंहनगर अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुपम अवस्थी, मार्तण्ड त्रिपाठी, अमिता चपरा, सत्यभामा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, पूर्व विधायक बली सिंह, जयराम सिंह मार्को, बैगा विकास अभिकरण अध्यक्ष रामलाल बैगा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल द्विवेदी, गिरधर प्रताप सिंह, संतोष लोहानी, के अलावा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के पांच संकल्प लिए।
नहीं आए प्रभारी मंत्री और सांसद-
भाजपा ने मानस भवन में आयोजित नया भारत मंथन और संकल्प से सिद्धि तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री और शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह तथा सीधी सांसद रीति पाठक नहीं शामिल हुई। इस सम्बन्ध में भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि सीएम द्वारा आवश्यक बैठक भोपाल में लेने के कारण प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल नहीं आए और सांसद ज्ञान सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इस कारण नहीं आए वहीं उन्होने सीधी सांसद रीति पाठक के नहीं आने की जानकारी के बारे में कुछ भी नहीं बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो