दो दिन पुराना तेंदुए का मिला शव,जांच में जुटे अधिकारी
शाहडोल
Updated: April 04, 2022 12:44:40 pm
शहडोल. जिले के उत्तर वन मंडल के ब्यौहारी अंतर्गत बेडरा गांव के जंगल में तेंदुए का शव मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। तेंदुए की मौत के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना ब्यौहारी पूर्व वन परिक्षेत्र के बेडरा बीट कंपार्टमेंट 167 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के शव को पीएम के लिए भेजा है। बताया गया कि बेडरा बीट में पिछले कई दिनों से तेंदुआ सहित वन्यजीवों का मूवमेंट था। अधिकारियों के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना है। शनिवार की रात को गश्ती टीम को तेंदुए का शव नजर आया। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के शव में किसी तरह के चोट और शिकार के अलावा करंट लगने के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके साथ ही जबड़ा, नाखुन और दांत सुरक्षित हैं। ग्रामीणों का कथन दर्ज करने के साथ आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी करते हुए सुराग जुटाए जा रहे हैं।
जंगल में आग, हीट स्ट्रोक का खतरा
ब्यौहारी के जंगल में लगातार पिछले एक सप्ताह से आग भड़की हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों में जंगल धधक रहा है। इससे वन्यजीवों को भी खतरा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि संभवत आग और गर्मी की वजह से तेंदुए में हीट स्ट्रोक हुआ होगा और मौत हो गई। इन दिनों जंगलों में आगजनी की घटना आये दिन सामने आ रही है। आग के कारण वन्य प्राणी इधर से उधर भाग रहे है। आग को लेकर वन विभाग के द्वारा किसी प्राकर की कार्यवाही नही की जा रही है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें