scriptपतखई पहाड़ में पलटी बस, घटनास्थल पहुंचे अफसर, घायलों को भिजवाया अस्पताल | Bus overturned in Patkhai mountain, officers reached the spot | Patrika News

पतखई पहाड़ में पलटी बस, घटनास्थल पहुंचे अफसर, घायलों को भिजवाया अस्पताल

locationशाहडोलPublished: May 07, 2020 12:57:22 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने घायलो की व्यवस्था का संभाला मोर्चा

पतखई पहाड़ में पलटी बस, घटनास्थल पहुंचे अफसर, घायलों को भिजवाया अस्पताल

पतखई पहाड़ में पलटी बस, घटनास्थल पहुंचे अफसर, घायलों को भिजवाया अस्पताल

शहडोल. कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने जिले के अंतिम छोर पर बनाएॅ गए सीमा सुरक्षा चौकी का अवलोकन करने पहुंचे। इसी बीच पतखई पहाड में बस पलटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी घटना स्थल पहुंच गए। जहां पहुंचने के साथ ही अपने साथ गए वाहनो में घायलो को बैठा कर तत्काल जिला चिकित्सालय रवाना करवाया। वहीं सूचना पर एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। जिनकी मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय शहडोल भिजवाया। वहीं मौके पर जन स्वास्थ्य केन्द्र गनियारी छत्तीसगढ के कर्मचारी सवित्री मरावी एवं धर्मेन्द्र वर्मन वहां से गुजर रहे थे। जिन्होने सब सेंटर सरई से चिकित्सकीय सामग्री लाकर घायलो को घटना स्थल पर मरहम पट्टी तथा प्राथमिक उपचार करने में जुट गयें। घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया। इसके बाद कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक वहां से सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां भर्ती घायलों के समुचित उपचार के निर्देश सिविल सर्जन डॉ. व्हीएस बरिया को दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चौधरी को निर्देशित किया कि दुर्घटना ग्रस्त पीडित मजदूरो की दवाई में किसी भी तरह की कोर कसर न रखी जायें तथा इन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएॅ तत्काल उपलब्ध कराई जायें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो