scriptसंक्रमण की चेन तोडऩे शुरु किया अभियान, घर-घर पहुंच स्वास्थ्य सर्वे कर रहे कार्यकर्ता | Campaign started to break the chain of infection, activists conducting | Patrika News

संक्रमण की चेन तोडऩे शुरु किया अभियान, घर-घर पहुंच स्वास्थ्य सर्वे कर रहे कार्यकर्ता

locationशाहडोलPublished: May 16, 2021 12:30:02 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

163 परिवारों का किया स्वास्थ्य सर्वेसंक्रमण रोकने शुरू किया ब्रेक द चेन अभियान

संक्रमण की चेन तोडऩे शुरु किया अभियान, घर-घर पहुंच स्वास्थ्य सर्वे कर रहे कार्यकर्ता

संक्रमण की चेन तोडऩे शुरु किया अभियान, घर-घर पहुंच स्वास्थ्य सर्वे कर रहे कार्यकर्ता

शहडोल. कोरोना महामारी काल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। और इसी क्रम में ब्रेक दी चैन नाम से एक स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद नगर के कार्यकर्ताओं ने अभियान के पहले दिवस पर बस्तियों में अलग.अलग 4 टीम बनाकर 163 परिवारों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया। स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं ने परिवारों में जाकर प्रत्येक परिवारजन की थर्मल स्क्रीनिंग कर तापमान चेक किया व ऑक्सिमिटर के माध्यम से ऑक्सिजन लेवल की जाँच की। इस सर्वेक्षण में जिन व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं थी व संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए उन्हें कोरोना जांच की सलाह देकर काढा उप्लब्ध कराया।
सर्वे के साथ वैक्सीन के लिए जागरूकता
स्वास्थ्य सर्वेक्षण अभियान के माध्यम से परिवारों में जाकर कार्यकर्ता स्वास्थ्य जांच के साथ साथ वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित कर रहे। साथ ही लोगों के मन से वैक्सीन के प्रति व्याप्त भ्रंतियों को भी दूर कर रहे है व 18 से ऊपर के व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाइश।
लोगों में उत्साह
इस अभियान में विभिन्न बस्तियों में रह रहे लोगो ने भी उत्साह के साथ जांच कराए व सलाह मानकर संक्रमित व्यक्ति आइसोलेट हुए व वैक्सीन हेतु रजिस्ट्रेशन भी किया।
गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता
इस सर्वेक्षण की आवश्यकता ग्रमीण क्षेत्र में है यह अभियान पूरे जिले की विभिन्न इकाइयों में होना है। जिसमें कार्यकर्ता न केवल नगर की बस्तियों व गांवों में जाकर भी सर्वेक्षण करेंगें जिसमे गाँव मे डोर.टू डोर सर्वे करके घर.घर जाकर जागरूकता अभियान के साथ सर्वेक्षण कर सलाह देंगे । इस अभियान के पहले दिवस में अलग.अलग टीम बनाकर मनोज यादव, सौरभ द्विवेदी, डॉक्टर सिंह मार्को, शिवम वर्मा, विष्णुकांत, आकाश कुशवाहा,आयुष गुप्ता, अभिषेक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता सर्वेक्षण दल मे शामिल रहकर परिवारों के बीच पहुंचकर सर्वे किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो