scriptमहिला और दिव्यांग बोगियों में सफर कर रहे 15 रेल यात्रियों की हुई धर-पकड़, वीडियो स्टोरी | Catching of 15 railway passengers traveling in women and disabled coac | Patrika News

महिला और दिव्यांग बोगियों में सफर कर रहे 15 रेल यात्रियों की हुई धर-पकड़, वीडियो स्टोरी

locationशाहडोलPublished: Dec 04, 2019 09:29:23 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

महिला और दिव्यांग बोगियों में सफर कर रहे 15 रेल यात्रियों की हुई धर-पकड़

महिला और दिव्यांग बोगियों में सफर कर रहे 15 रेल यात्रियों की हुई धर-पकड़

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन मेंं ट्रेनों की महिला एवं दिव्यांग कोच में अनाधिकृत यात्रियोंं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दूसरे दिन शहडोल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के महिला और दिव्यांग कोच की सघन जांच की गई और अनाधिकृत 15 लोगों की धर-पकड़ भी की गई। जिसमें आठ यात्री महिला कोच और सात यात्री दिव्यांग कोच के शामिल है। इसी कड़ी में बुधवार को बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस के महिला व दिव्यांग कोच में बैठे अनाधिकृत यात्रियों को उतारकर उन्हे जनरल बोगियों का रास्ता दिखाया गया। धर-पकड़ अभियान में आरपीएफ थाना प्रभारी रामलाल यादव,वाणिज्य निरीक्षक प्रकाश साहू, टीटीई एसके पाण्डेय सहित आरपीएफ के अन्य स्टाफ ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। थाना प्रभारी ने बताया है कि यह अभियान पांच दिसम्बर को भी चलाया जाएगा।

नही आई बिलासपुर-भोपाल पेसेन्जर व अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन देरी से आई छह ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में बुधवार को एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई। इस दिन जहां एक ओर दो टे्रने नहंी आई। वहीं दूसरी ओर बिलासपुर-कटनी मेमू और चिरमिरी-चंदिया टे्रन को शहडोल में ही रोका गया। साथ ही छह ट्रेनें काफी विलम्ब से आई। जिससे यात्रियोंं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को बिलासपुर-भोपाल पेसेन्जर और अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन शहडोल नहीं आई। देरी से आने वाली ट्रेनों मेेंं फिरोजपुर-दुर्ग अन्त्योदय एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 11.30 बजे के स्थान पर पौने तीन घंटे की देरी से रात 2.15 बजे आई। रात 23.35 बजे आने वाली छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से सुबह 5.08 बजे पहुंची। कल सुबह तीन बजे आने वाली जयपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 11 घंटे बिलम्ब से दूसरे दिन सुबह 1.57 बजे आई। दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 2.52 बजे के स्थान पर तीन घंटे देरी से शाम छह बजे के बाद पहुंची। सुबह 9.10 बजे आने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस डेढ़़ घंटे देरी से सुबह 10.45 बजे आई। अजमेर-दुर्ग अपने निर्धारित समय दोपहर 2.55 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे बिलम्ब से शाम सात बजे आई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो