scriptपर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने कागज पर उकेरे विचार | Children crafted on paper for environmental protection | Patrika News

पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने कागज पर उकेरे विचार

locationशाहडोलPublished: Jun 04, 2018 09:00:55 pm

Submitted by:

shubham singh

जल-वायु संरक्षण का दिया गया संदेश

Children crafted on paper for environmental protection

पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने कागज पर उकेरे विचार

शहडोल। पेड़ों को न करो नष्ट वरना सांस लेने में होगा कष्ट, प्रकृति का न करो हरण-आओ बचाएं पर्यावरण, हम सब का है बस एक ही नारा साफ-स्वच्छ हो देश हमारा। कुछ इस तरह की लाइनें नन्ने-मुन्ने स्कूली बच्चों ने लिखकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने इसमें भाग लिया और प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपने विचार चित्र के रुप में उकेरे। प्लास्टिक और पर्यावरण संरक्षण के विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विभाग द्वारा वितेजा छात्रों को मंगलवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शील्ड देकर पुरुस्कृत किया जाएगा। पर्यावरण जागरुकता के लिए विभाग द्वारा शहर के छोटे-बड़े प्राय: सभी स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया था। जिसमें पर्यावरण, प्रदूषण और बचाव के विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया गया। पहली से पांचवी, छठवीं से आठवीं और कक्षा आठ से ऊपर के बच्चों की अलग-अलग स्पर्धा हुईं। विभाग में सैकड़ों बच्चों ने एक साथ दिए गए बिषयों पर चित्र बनाए और पर्यावण पर निबंध लिखे। वहीं ५ जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभाग द्वारा जागरुकता रैली और संगोष्टी का आयोजन स्थानीय मानस भवन में आयोजित होगा। इस मौके पर निंबध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में कार्यपालन यंत्री एसपी झा, रिचा वर्मा, आनंद दुबे, बीएम पटैल, जीके बैगा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व स्कूली छात्र मौजूद रहे।
………………………………………………………………………………………………..
जैन समाज की महिलाओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
शहडोल। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पारस नाथ शाखा शहडोल की प्रांतीय बालिका उत्थान प्रभारी साधना जैन ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक परामर्श जारी करते हुए कहा है कि भारत इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का वैश्विक मेजवान है। बीट प्लास्टिक पॉल्युशन इस वर्ष की थीम है। इसी संदर्भ में महिला परिषद के सदस्यों ने प्लास्टिक का कम उपयोग, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर मंजूलता जैन, चंदा सिंघई, मीरा सिंघई, सरोज जैन, मालती जैन, किरण, ममता, राधा, सालिनी, लीना, अमृता, पुष्पा, अनीता, मधु जैन मौजूद रहीं।
……………………………………………………………….

शतरंज संघ का हुआ गठन
संरक्षक, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए गए
शहडोल। शहडोल जिले में जिला शतरंज संघ का गठन संपन्न हुआ। जिसमें संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्यों की घोषणा की गई। संस्था के सचिव नमन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी आरएस मिश्रा एडवोकेट के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शतरंज संघ के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। आरएस मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सर्वसहमति से संघ के पदाधिकारियों का चयन हुआ। घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक राम सरोज मिश्रा, सुनील कुमार गर्दे, अध्यक्ष सुरेन्द्र सराफ, उपाध्यक्ष शानउल्ला खान एक अन्य, सचिव नमन श्रीवास्तव, सह सचिव इस्तियाक अंसारी, संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मृगेन्द्र श्रीवास्तव, सदस्य गणेश प्रसाद मोर, अमरजीत बग्गा, रहीम खान, बबलू सिंह, आरके कुशवाहा, अविनाश त्रिपाठी, अमित सोनी, अंकित केरकेट्टा, देवांशु साकेत, हर्षित सराफा बनाए गए।
…………………………………………………………………………………………………

धूप में वेसुध पड़ी रही नाबालिग
शहडोल। रेलवे स्टेशन के बाहर एक नाबालिग सुबह से शाम तक बेहोसी की हालात में पड़ी रही। लड़की को उठाने का प्रयास किया गया लेकिन उसे होश नहीं आया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रेलवे पुलिस को दी, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी लकड़ी का हाल जानने नहीं पहुंचा। स्थानीय दुकानदार भी लड़की को उठाकर अस्पताल ले जाने से घबराते नजर आए। दोपहर बाद तक युवती धूप में ही पड़ी रही।
……………………………………………………………………………………………

शिविर आयोजित
शहडोल। जीएसटी रिटर्न के आवेदन लेने जीएसटी विभाग द्वारा रिफंड वापिसी के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जीएसटी अधिकारियों ने कर सलाहकारों, व्यापारियों को जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी। वहीं ८ जून का उमरिया में भी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो