scriptबढऩे लगा ठंड का एहसास, न्यूनतम तापमान में हो रही है गिरावट | Cold feeling increases, minimum temperature is declining | Patrika News
शाहडोल

बढऩे लगा ठंड का एहसास, न्यूनतम तापमान में हो रही है गिरावट

उत्तरी हवा चलने से रात में बढ़ी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरते ही और गिरेगा रात का पारा

शाहडोलNov 16, 2019 / 09:34 pm

brijesh sirmour

mousam vibhag Yellow alert issued in Bikaner

बीकानेर में जारी हुआ यह अलर्ट, इस दिन हो सकती है…

शहडोल. पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम का मिजाज ठंडा होने लगा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, इससे सुबह ठंड बढ़ गई। साथ ही रात में भी ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों को अब गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार अब आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। जम्मू-कश्मीर की ओर से आने वाली हवाओं के साथ ठंडक आएंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
ॅबताया गया है कि हवा का रुख पिछले दिनो उत्तरी हो जाने से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। जानकारों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बर्फ बारी का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ रविवार को उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इससे हवाओं का रुख उत्तरी होते ही बर्फ ीली हवाओं से सिहरन बढ़ेगी।
आगामी दिनों में ऐसे रहेगी पारे की चाल
दिनांक अधि. न्यून.
17नवं. 27 12
18नवं. 26 11
19नवं. 26 10
20नवं. 26 09
21नवं. 26 09
22नवं. 26 10

Home / Shahdol / बढऩे लगा ठंड का एहसास, न्यूनतम तापमान में हो रही है गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो