scriptयहां नहीं दिखा कांग्रेस का दम-खम, बंद को नही मिला समर्थन | Congress does not show support, the bandh did not get support | Patrika News

यहां नहीं दिखा कांग्रेस का दम-खम, बंद को नही मिला समर्थन

locationशाहडोलPublished: Sep 11, 2018 11:41:51 am

Submitted by:

Ramashankar mishra

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर बंद कराई दुकानें

Congress does not show support, the bandh did not get support

Congress does not show support, the bandh did not get support

शहडोल. बढ़ती हुई पेट्रोल डीजलों की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया था। हालांकि जिला मुख्यालय में कांग्रेस के इस बंद का व्यापक असर देखने नहीं मिला। सुबह से ज्यादातर दुकाने खुल गई थी। बाद में गांधी चौक में एकत्रित हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा घूम-घूम कर शांति पूर्वक कुछ समय के लिए दुकाने बंद कराई गई। इसका भी ज्यादा देर तक असर नहीं दिखा कुछ देर बाद ही सभी दुकाने फिर से खुल गई।
जिला कांग्रेस कमेटी व युकां के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा शांति पूर्वक बंद कराने के बाद गांधी चौक में बढ़ती हुई कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बढ़ती हुई मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने गैस सिलेण्डर रखकर काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस नेत्री भी मौजूद रही। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव नीरज द्विवेदी, महमूद अहमद कार्यवाहक अध्यक्ष, राकेश कटारे, दुर्गा यादव, नपा उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, हरीश अरोरा बिट्टू, संजीव निगम, प्रमोद जैन पम्मू, प्रवक्ता हुसैन अली, युवक कांग्रेस प्रदेश महासिचव अजय अवस्थी, युकां जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, पीयूष शुक्ला पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस, अखिलेश मिश्रा, सुमित गुप्ता, आशीष तिवारी के अलावा महिला नेत्री शामिल रहीं।
कुछ देर के लिए बंद रहे शटर
जिला कांग्रेस कमेटी के बंद के आह्वान का उतना असर नगर में देखने नहीं मिला। गांधी चौक सहित अन्य स्थानों पर एकत्रित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के कहने पर नगर के व्यापारियों ने कुछ देर के लिए अपनी दुकानों का शटर नीचे गिरा लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाने के साथ यह शटर फिर से खुल गए।
मुस्तैद रहा पुलिस बल
मंहगाई को लेकर कांग्रेस के बंद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किए गए थे। कहीं कोई अप्रिय स्थिति न हो इसे लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क थे। नगर के प्रमुख चौराहों व मार्गों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी समय-समय पर स्थिति का मुआयना कर रहे थे। जिससे कि स्थितियां बिगडऩे न पाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो