scriptआम जन की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, अर्थी यात्रा निकालकर कांग्रेस ने जताया आक्रोश | Congress expressed outrage by taking out the earthly yatra, protesting | Patrika News

आम जन की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, अर्थी यात्रा निकालकर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

locationशाहडोलPublished: Sep 26, 2021 01:19:32 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

केन्द्र, प्रदेश और शहर की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आम जन की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, अर्थी यात्रा निकालकर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

आम जन की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, अर्थी यात्रा निकालकर कांग्रेस ने जताया आक्रोश

शहडोल. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की मोदी व प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस जनों द्वारा अर्थी यात्रा निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस द्वारा संभागीय मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने भारतीय जनता पार्टी कि सरकार को जनविरोधी बताते हैं जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे मुख्यालय की समस्याओं के अलावा जिले की जनता की समस्याओं को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष आज़ाद बहादुर सिंह ने कहा कि जिले में कई समस्याएं हैं। लेकिन उसके निदान के लिए केंद्र व प्रदेश की दोनों सरकारें आंखें मूंदे हुए हैं।
कोरोना महामारी में जान गंवाने वालों परिवारों को मुआवजा नहीं मिल रहा है । मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें दर दर की ठोकर खानी पड़ रही है ।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। महंगाई अपने चरम पर है। विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। अवैध कार्य पूरे जिले में संचालित हो रहे हैं। रेत माफियाओं को सरकार बढ़ावा दे रही है। नगर पालिका अपने दायित्व को सही रूप से निर्वहन नहीं कर रही है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर के वार्ड क्रमांक 1 कोनी जहां के रहवासी विगत 100 वर्षों से बसे हुए हैं उन परिवारों को जमीन का पट्टा नसीब नहीं हो रहा है। वह मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जिला प्रशासन बार-बार पट्टा मुहैया कराने मामले में आनाकानी कर रहा है। कांग्रेश की मांग है की कोनी क्षेत्र में बसे व शहर तथा जिले में निवासरत सभी पात्र व्यक्तियों को जिला प्रशासन अति शीघ्र पट्टा मुहैया कराए। पेट्रोल डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं जो आज तक कांग्रेस की सरकार में नहीं बड़े
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में वायरल फीवर सर्दी-जुकाम मलेरिया डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है इसके रोकथाम के लिए संबंधित विभाग में कसाव लाना चाहिए । अन्यथा यह महामारी का रूप न ले ले इससे सतर्कता बरतने के साथ ही उचित कदम उठाए जाएं। धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन में प्रमुख रूप से ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव कुमार नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी उमा धुर्वे, एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य गण, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस पार्षद, एनएसयूआई के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता आईटी सेल पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक, सेवादल सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो