scriptप्रमिला सिंह, आजाद बहादुर और सुभाष के वार्ड से भी हारी कांग्रेस | congress loss her election from his big leadar area | Patrika News
शाहडोल

प्रमिला सिंह, आजाद बहादुर और सुभाष के वार्ड से भी हारी कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं के वार्ड में भाजपा ने लगाई सेंध, भाजपा को 21705 और कांग्रेस को मिले शहर में 15494 वोट, भाजपा को मिली 6211 मतों की लीड

शाहडोलDec 16, 2018 / 01:15 pm

shivmangal singh

Manthan today in Delhi on cabinet

congress

शहडोल. जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली जीत में शहरी मतदाताओं की अहम भूमिका रही है। भाजपा प्रत्याशी जयसिंह मरावी को नगरीय क्षेत्र शहडोल से लगभग 21705 के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान सिंह को १५४९४ मत मिले। भाजपा को लगभग 6211 वोट अधिक मिले जो जीत के लिए में कारगर साबित हुए। लोकसभा उप चुनाव में भाजपा को लगभग 3500 वोटों की बढ़त मिली थी। इस चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के वार्ड वाले बूथों पर भाजपा को अच्छी खासी बढ़त हासिल हुई। इस लिहाज से देखा जाए तो भाजपा की रणनीति विधानसभा चुनाव में कारगर रही है, जबकि कांग्रेस इसमें पिछड़ गई।
जिलाअध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रमिला के वार्ड से कांग्रेस रही पीछे
कांग्रेस जिला अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह और पूर्व भाजपा विधायक प्रमिला सिंह के वार्ड से भी कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से बहुत पीछे रहे। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा विधायक प्रमिला सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। प्रमिला सिंह ने भाजपा को सबक सिखाने के लिे कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए लगातार जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ काफी तीखे बयान दिए, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं। जयसिंह मरावी के बाहरी होने का भी मुद्दा उठाया। इस सबके बावजूद इस वार्ड से कांग्रेस हार गई। प्रमिला सिंह के वार्ड नंबर पुराना 32 और नया वार्ड 25 में भाजपा को जहां 761 वोट मिले वहीं कांग्रेस को ४११ वोट ही हासिल हुए। इस तरह वहां के मतदाताओं ने प्रमिला को नकार दिया। उधर कांग्रेस के मुकाबले भाजपा की रणनीति शहर में काफी कारगर रही। भाजपा ने बेहतर रणनीति से सरकार के खिलाफ हवा और बाहरी के मुद्दे को कुंद कर दिया। घर-घर संपर्क से भी भाजपा को सफलता मिली।
तिवारी-अरोरा के वार्ड में भी जीती भाजपा
कांग्रेस के अधिकतर नेताओं के वार्ड से भी कांग्रेस पीछे रही है। नगर के वार्ड 8 निवासी कांग्रेस नेता रवीन्द्र तिवारी, हरीश अरोरा के वार्ड से कांग्रेस पीछे रही। इस वार्ड में भाजपा को 340 वोट मिले। कांग्रेस को 168 वोट ही मिले। कांग्रेस नेता सुभाष गुप्ता के वार्ड में कांग्रेस को सिर्फ १५५ वोट ही मिल सके। शिवकुमार नामदेव के पुराना वार्ड नंबर 15 में भाजपा को 519 और कांग्रेस को 226 मत हासिल हुए। पूर्व नपा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता दुर्गा प्रसाद यादव के वार्ड नंबर 28 में भाजपा को 611 और कांग्रेस को 424 तथा कांग्रेस नेता राकेश कटारे के वार्ड नंबर 26 से भाजपा को 426 और कांग्रेस को 247 वोट मिले हैं।
कई पोलिंग बूथों में गोंगपा ने कांग्रेस-भाजपा को छोड़ा पीछे
लोकसभा चुनाव में दिखेगा असर
शहडोल. भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को गोगपा ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के बोट बैंक में गोगपा सेध लगाने में कामयाब रही है। जयसिंहनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जयसिंह मरावी और कांग्रेस प्रत्याशी ध्यान सिंह मार्कों गोंगपा प्रत्याशी नीलम मरावी से पीछे रहे हैं। गोंगपा को कई पोलिंग बूथों में मिली एकतरफा बढ़त ने दोनों पार्टियों के नेताओं को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इन मिले वोटों का असर आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। जयसिंहनगर विधानसभा में गोंगपा प्रत्याशी ने कई बूथों पर दोनों राष्ट्रीय दलों से ज्यादा वोट बटोरे हैं, जबकि गोंगपा का कोई बड़ा नेता चुनाव के दौरान कोई बड़ी सभा और प्रतयाशी के पक्ष में प्रचार करने नहीं आया, बावजूद इसके गोंगपा को आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र में बढ़त हासिल की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो