scriptसरकार के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी यात्रा, प्रदेश के दिग्गज नेता होंगे शामिल | Congress nyay yatra against the government, State big leader include | Patrika News

सरकार के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी यात्रा, प्रदेश के दिग्गज नेता होंगे शामिल

locationशाहडोलPublished: Apr 17, 2018 04:01:32 pm

Submitted by:

Akhilesh Shukla

पढि़ए पूरी खबर

Congress nyay yatra against the government, State big leader include

शहडोल- मौजूदा साल चुनावी साल है, विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी तैयारी में सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर से लगी हुई हैं, कांग्रेस भी अब एक्टिव होती नजर आ रही है, और अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। अब कांग्रेस भी सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा निकालने जा रही है, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं।

कांग्रेस की न्याय यात्रा

प्रदेश में व्याप्त आराजक स्थितियों से जनता को अवगत कराने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संभाग में न्याय यात्रा निकालने की तैयारी आइसीसी के निर्देश के बाद की है। इस न्याय यात्रा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल शामिल होंगे और आम जनता को सरकार द्वारा की जा रही मनमानी से जनमानस को अवगत कराएंगे। इस सम्बन्ध में होटल त्रिदेव में पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव आजाद बहादुर तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्रनाथ और किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार उर्फ पम्मू जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि रथ यात्रा का तीसरा चरण सतना जिले के चित्रकूट से जो१६ अप्रैल से शुरू हो चुकी है, 17 अप्रैल को उमरिया जिले में रहेगी।

इसके बाद 18 अप्रैल को शाम 4 बजे धनपुरी पहुंचेगी इसी दिन शाम 6 बजे नगर के गांधी चौक में आमसभा होगी। इसके बाद 19 अप्रैल को अनुपपुर जिले में अनुपपुर, कोतमा भालूमाड़ा, जैतहरी, पुष्पराजगढ़ होकर अमरकंटक जाएगी जहां रात्रि विश्राम होगा। 20 अप्रैल को शहडोल जिले के जैतपुर में सुबह 11 बजे और इसके बाद दोपहर 1 बजे जयसिंहनगर और दोपहर 3 बजे ब्यौहारी में आमसभा होगी। आजाद बहादुर सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को न्याय यात्रा भोपाल के लिए कटनी होकर रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार और महिलाओं तथा किसानों के विरुद्ध दमनात्मक कार्रवाई से आम जनमानस को अवगत कराना और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाना मुख्य उद्ेश्य है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो