scriptएक साल बीते नहीं शुरू हुआ सबसे बड़ी परियोजना का निर्माण | Construction of the biggest project did not start in a year | Patrika News

एक साल बीते नहीं शुरू हुआ सबसे बड़ी परियोजना का निर्माण

locationशाहडोलPublished: Oct 10, 2019 08:24:55 pm

Submitted by:

lavkush tiwari

350 करोड़ की लागत, 2020-21 तक कराना था निर्माण

Construction of the biggest project did not start in a yearएक साल बीते नहीं शुरू हुआ सबसे बड़ी परियोजना का निर्माण

Construction of the biggest project did not start in a yearएक साल बीते नहीं शुरू हुआ सबसे बड़ी परियोजना का निर्माण

एक साल बीते नहीं शुरू हुआ सबसे बड़ी परियोजना का निर्माण
350 करोड़ की लागत, 2020-21 तक कराना था निर्माण
शहडोल. किसानोंं की फसलों की सिंचाई के लिए सरकार द्वारा जिले के ब्यौहारी जनपद क्षेत्र में भन्नी माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कराने के लिए शासन द्वारा 4 अक्टूबर 2018 को मंजूरी दी गई। इस परियोजना का निर्माण 2020-21 में कराया जाना था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी अब तक इस सबसे बड़ी माइक्रोएरिगेसन परियोजना का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। बताया गया है कि परियोजना के निर्माण के लिए विभाग द्वारा सर्वे कार्य भी कराया गया और इसके बाद से निर्माण का मामला एक साल से अधर में है।
45 गांव में 18 हजार से अधिक हैक्टेयर होनी है सिंचाई-
बताया गया है कि ब्यौहारी क्षेत्र में सोन नदी पर भन्नी माइक्रो सिंचाई परियोजना का निर्माण कराया जाना था। इस परियोजना से लगभग 45 गांव के लगभग 15 हजार से अधिक किसानों की लगभग 18 हजार 300 हैक्टेयर रकबे में फसलों की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभागीय अनदेखी और लापरवाही के चलते निर्माण का मामला अब तक अधर में अटका हुआ है।
बाणसागर से लाएंगे पाइप से पानी-
जानकारी में बताया गया है कि सोननदी के बाणसागर में इंटकवेल का निर्माण कराने के बाद 45 गांवों में पानी की पाइप लाइन बिछाकर खेतों में सीधे फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पानी दिया जाएगा। वहीं किसानों को सिंचाई के लिए जलकर की राशि खरीफ और रबी सीजन की वसूल की जाएगी। इससे किसानों को कम पानी की उपलव्धता में ज्यादा सिंचाई करने का अवसर मिलेगा और किसानों की जमीन का अधिग्रहण भी नहीं हो सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो