scriptकोरोना से हुई थी वृद्ध महिला की मौत, चार और मजदूरों में पॉजिटिव मिला कोरोना | Corona found positive among four more laborers | Patrika News

कोरोना से हुई थी वृद्ध महिला की मौत, चार और मजदूरों में पॉजिटिव मिला कोरोना

locationशाहडोलPublished: May 24, 2020 09:37:03 pm

Submitted by:

shubham singh

रविवार को आई रिपोर्ट में पांच और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं

कोरोना से हुई थी वृद्ध महिला की मौत, चार और मजदूरों में पॉजिटिव मिला कोरोना

कोरोना से हुई थी वृद्ध महिला की मौत, चार और मजदूरों में पॉजिटिव मिला कोरोना

इंट्रो: संभाग में छूट मिलते ही कोरोना का संक्रमण और बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में पांच और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहडोल के दो और उमरिया के तीन मरीजों की रिपोर्ट शामिल है। एक दिन पहले मानपुर में हुई वृद्ध महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। संभाग में कोरोना से पहली मौत के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए सील कर दिया है।


जिले में एक और मजदूर मिला कोरोना पॉजिटिव
प्रथम संपर्क में आए सात लोगों को किया गया क्वारंटीन
शहडोल। जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने के बाद दो और मजदूरों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। रविवार को दोनों युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज देवलोंद क्षेत्र के धरी नंबर दो ग्राम पंचायत का है। वहीं दूसरा मरीज गोहपारू के भागा गांव का है। पहला मरीज मुंबई से शहडोल आया हुआ है, जबकि दूसरा कोरोना पॉजिटिव राजकोट से अलीराजपुर के रास्ते शहडोल आया था। दोनों युवकों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सख्ती बढ़ा दी है। दोनों क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल 22 मई को लेकर जबलपुर जांच के लिए भेजा था। दोनों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चूक: नहीं किया क्वारंटीन, भेज दिया था घर
कोरोना पॉजिटिव मजदूर के मुंबई से आने के बाद उसे क्वारंटीन सेंटर में नहीं रखा गया बल्कि उसके घर में ही होम क्वारंटीन कर दिया गया। इस दौरान सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले वह गांव में घूमता रहा। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बन गई है। जिले में इससे पहले भी तीन कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल चुके हैं। जो इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। इन लोगों को भी बाहर से आने के बाद इन्हें क्वारंटीन सेंटर में नहीं रखकर घर छोड़ दिया गया था। इसी तरह दूसरे कोरोना पॉजिटिव मजदूर के मामले में भी लापरवाहरी सामने आई है। युवक का एक साथी अलीराजपुर में कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक उसके लगातार संपर्क में था। इसके बाद भी क्वॉरंटीन न कराते हुए होम आइसोलेट करा दिया था।


गांव कंटेनमेंट क्षेत्र में तब्दील
मजदूर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने बुढवा को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग अमले के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं। गांव से पांच किमी की क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गांव में आने और जाने वालों पर रोक लगा दिया गया है। गांव में कोरोना पॉजिटिव मजदूर के प्रथम संपर्क में सात लोग आए हैं। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही इन सभी लोगों का सैंपल लेकर जबलपुर जांच के लिए भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे गांव को सेनेटाइज कर रही है। कोरोना पॉजीटिव मजदूर के घर को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।


पहले का 7 तो दूसरे का 17 से प्रथम संपर्क
मुंबई से आए युवक का प्रथम संपर्क 7 लोगों के साथ मिला है। जबकि राजकोट से अलीराजपुर के रास्ते शहडोल तक आए युवक का प्रथम संपर्क 17 लोगों के साथ मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्क्रीनिंग कर रही है। प्रथम संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेज दिया गया है।

मरीज – 1
21 वर्षीय मजदूर मुंबई से बस से आया था। इस दौरान सतना के दो लोग भी उसके प्रथम संपर्क में आए थे। पहले युवक को होम क्वारंटीन करा दिया गया था लेकिन पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है। 21 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मजदूर में कोरोना के लक्षण हैं। उसको हल्का बुखार के साथ खांसी है। शहडोल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज किया जा रहा है। पहले शिफ्ट में तीन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। एक डॉक्टर की 8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। मरीज के इलाज में उनके साथ पैरामेडिकल स्टाफ भी हैं। एक सप्ताह तक उसका इलाज करने के बाद तीनों डॉक्टर दस दिनों के लिए क्वारंटीन में चले जाएंगे। इसके बाद दूसरी टीम इसका इलाज करेगी।

मरीज – 2
राजकोट से अलीराजपुर के रास्ते आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव
सुबह देवलोंद के बुढ़वा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव आए युवक के संपर्क खंगालने में दिनभर स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा। देर शाम एक और कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। गुजरात राजकोट से शहडोल आए एक मजदूर में कोरोना पॉजिटिव मिला है। चार दिन पहले ही युवक शहडोल के गोहपारू अंतर्गत भागा गांव आया था। चार लोगों के साथ शहडोल आए युवक के एक साथी की रिपोर्ट अलीराजपुर में पॉजिटिव आई थी। चार युवक शहडोल आ गए थे। चारों अपने घरों पर थे। इसी बीच एक युवक की हालत बिगडऩे लगी थी। बाद में युवक को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराते हुए आइसोलेट किया था और इलाज शुरू कर दिया था। युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए जबलपुर भेजा था। रविवार की शाम को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक अलीराजपुर से आने के बाद घर चला गया था। इस बीच कई लोगों के संपर्क में आ गया था। अब प्रशासन ने गोहपारू ब्लॉक के भागा गांव को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो