scriptकोरोना का खौफ : मौसम का फिर बदला मिजाज, बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले | Corona's awe: weather changed again, hail fell with unseasonal rain | Patrika News

कोरोना का खौफ : मौसम का फिर बदला मिजाज, बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले

locationशाहडोलPublished: Apr 07, 2020 09:04:34 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

तापमान में आई गिरावट, दोहरी मार से किसानों की चिंता बढ़ी

कोरोना का खौफ : मौसम का फिर बदला मिजाज, बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले

कोरोना का खौफ : मौसम का फिर बदला मिजाज, बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले

शहडोल. उत्तरी हवाओं की वजह से जिले में मंगलवार को एक बार फिर मौमस का मिजाज बदल गया। सुबह से लेकर दोपहर तक धूप खिली। दोपहर तीन बजे के बाद अचानक आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया और बेमौसम की बारिश के साथ करीब पांच मिनट तक कंचे आकार के ओले भी गिरे। बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि का यह सिलसिला जिले के कई ग्रामीण इलाकों में भी चला। जिसका सर्वाधिक असर खेतों और खलिहानों में कटी रखी गेंहूं की फसल पर पड़ा। इसके अलावा दलहनी और सब्जीवर्गीय फसलों को भी नुकसान हुआ। जिससे किसानों पर कोरोना वायरस की दहशत के साथ फसल नुकसानी से दोहरी मार पड़ी है। मंगलवार को बारिश से जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखी गई है।मंगलवार को जिले के अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जानकारों की माने तो अप्रैल माह में हवा का रुख पश्चिम से उत्तर रहता है, लेकिन इस बार हवा उत्तर से पश्चिम की ओर से चल रही है। इस कारण हवा में ठंडक और मौसम में बदलाव आया है।
आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 8 अपै्रल को जिले में बारिश होने की संभावना है। आगामी पांच दिनों यानि 12 अपै्रल तक जिले का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह आद्र्रता 49 प्रतिशत और दोपहर में 20 प्रतिशत आद्र्रता रहने का अनुमान है। हवा की गति 11 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
10 से बढ़ेगा तापमान
जानकारों की माने तो इस महीने एक और पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है। जिसका असर 8 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। इसके बाद 10 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और तेजी से तापमान बढ़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो