scriptमहिला को सांस लेने में परेशानी हुई तो कोरोना की फैली दहशत | Corona spreads panic when woman has trouble breathing | Patrika News

महिला को सांस लेने में परेशानी हुई तो कोरोना की फैली दहशत

locationशाहडोलPublished: Mar 29, 2020 08:07:37 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

मौत की खबर से भी सहमे थे लोग, पर रिपोर्ट से लोगों ने ली राहत की सांस

महिला को सांस लेने में परेशानी हुई तो कोरोना की फैली दहशत

महिला को सांस लेने में परेशानी हुई तो कोरोना की फैली दहशत

शहडोल। धनपुरी की एक महिला को जब सांस लेने में परेशानी हुई तो मेडिकल स्टाफ सहित अन्य कई लोगों में कोरोना की दहशत फैल गई। इसके बाद रविवार को सुबह महिला की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे लोग और भी ज्यादा सहम गए और शहर में दिन भर दहशत का माहौल बना रहा। शाम के समय महिला की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकला है। इसकी डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी है। इससे शहर में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से दहशत में आए लोगों ने राहत की सांस ली है। महिला की बीमारी के चलते मौत हुई है। महिला इन्फ्लूएंजा ए से पीडि़त थी। इससे उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिससे उसको घबराहट हो रही थी। महिला के पति को अभी निगरानी में रखा गया है।
शनिवार को जिला अस्पताल आई थी महिला
गौरतलब है कि शनिवार को महिला अपने पति के साथ जिला अस्पताल जांच कराने आई थी। महिला को सर्दी-खांसी के साथ बुखार था। तथा उसे सांस लेने में दिक्कत होने के साथ घबराहट हो रही थी। महिला का पति भी सऊदी अरब से एक माह पहले लौटा था तथा जबलपुर भी गया था। इसके चलते महिला कोरोना की क्राइटेरिया में आ रही थी। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को संदिग्ध मानते हुए उसे जबलपुर के लिए रैफर कर दिया था। महिला को जबलपुर रैफर किए जाने के बाद जिला प्रशासन में भी हडक़ंप मच गया था। जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए तत्काल धनपुरी के पांच किमी एरिया को बेरिकेड करते हुए सैनिटाइज कराया। इधर जबलपुर जाने के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई तथा शनिवार सुबह उसने इलाज के दौरान जबलपुर में दम तोड़ दिया।
इनका कहना है
महिला की इन्फ्लूएंजा ए से सुबह के समय जबलपुर में मौत हुई है। महिला की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली है।
व्हीएस बारिया, सिविल सर्जन जिला अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो