शाहडोल

सर्दी-बुखार का प्राइवेट क्लीनिक में करा रहा था इलाज, सैंपल लिया तो पॉजिटिव आई रिपोर्ट, शहर में हड़कंप

युवक मुंबई से शहडोल आया था

शाहडोलJul 02, 2020 / 10:34 pm

amaresh singh

सर्दी-बुखार का प्राइवेट क्लीनिक में करा रहा था इलाज, सैंपल लिया तो पॉजिटिव आई रिपोर्ट, शहर में हड़कंप

शहडोल. शहर में एक कोरोना पॉजिटिव युवक के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शहर के शिवम कॉलोनी गली नंबर चार में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक मुंबई से शहडोल आया था। बाद में उसका स्वास्थ विभाग ने सैंपल लेकर शहडोल मेडिकल कॉलेज में जांच कराया तो उसकी सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया। दिल्ली और मुंबई से आने वाले लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतते हुए युवक को किसी जगह पर क्वारंटीन नहीं किया था बल्कि उसको घर पर होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई थी। जिसके बाद वह घर चला गया था।


प्राइवेट डॉक्टर से कराता रहा इलाज
युवक मुंबई से आने के बाद अपने घर चला गया। इस बीच उसे बुखार और सर्दी-खांसी की दिक्कत हुई तो स्वास्थ्य विभाग में संपर्क नहीं करके प्राइवेट में एक डॉक्टर से इलाज कराने लगा। इस दौरान उसके संपर्क में कई लोगों के आने की आशंका बन गई है। अब स्वास्थ्य विभाग यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि उसके प्रथम संपर्क में कितने लोग आए हैं। संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाकर जांच कराई जाएगी। प्रशासन ने शिवम कॉलोनी को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया है। युवक के घर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इसमें 16 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।


संपर्क में कई लोग
युवक पिछले कई दिनों से शहडोल आया हुआ था। युवक क्वांटीन न होकर कई लोगों के संपर्क में था। बताया गया कि युवक अचानक बीमार भी पड़ गया था। इसके बाद शहर के राजेन्द्र टाकीज के नजदीक एक डॉक्टर के यहां इलाज भी करा रहा था। यहां पर सर्दी जुखाम समझकर डॉक्टर इलाज कर रहे थे। कई बार डॉक्टर के यहां गया था। इससे शहर के कई लोग भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।


कहा नहीं जाऊंगा अस्पताल
युवक को लेने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गई थी लेकिन अस्पताल जाने के लिए राजी नहीं था। बुधवार को युवक खुद से मेडिकल कॉलेज पहुंचा। इसके पहले ही रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी।

 

Home / Shahdol / सर्दी-बुखार का प्राइवेट क्लीनिक में करा रहा था इलाज, सैंपल लिया तो पॉजिटिव आई रिपोर्ट, शहर में हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.