scriptओलावृष्टी से फसल तबाह, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान | Crop destroyed by hail, farmers reached collectorate | Patrika News

ओलावृष्टी से फसल तबाह, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

locationशाहडोलPublished: Feb 25, 2020 08:51:03 pm

Submitted by:

lavkush tiwari

किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग

Crop destroyed by hail, farmers reached collectorateओलावृष्टी से फसल तबाह, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

Crop destroyed by hail, farmers reached collectorateओलावृष्टी से फसल तबाह, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान,ओलावृष्टी से फसल तबाह, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान,ओलावृष्टी से फसल तबाह, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

शहडोल. लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की नुकशानी को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंंचे लगभग आधा सैकड़ा से अधिक बोडऱी और खन्नाध तथा ब्यौहारी क्षेत्र के किसानों ने एडीएम अशोक ओहरी से शिकायत करते हुए मुआवजे की राशि दिलाए जाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि बारिश और ओले के कारण गेहूं, चना, धनियां, , जवा, अरहर, सरसों, अलसी, और सब्जियां,मसूर और आम, महुआ तथा मुनगा की फसलों को भारी नुकशान हुआ है। वहीं हल्का पटवारी इस मामले में उदासीनता और किसानों से दुव्यवहार कर रहे हैं। किसानोंं ने बताया कि ओले और बारिश से जिले के ब्यौहारी क्षेत्र के बिजहा, मैरटोला, बरहा, बराछ, देवगांव, उक्सा, रसपुर, झरौसी, खड्डा, भमरहा, आखेटपुर, देवगांव, खरपा सरवाही,कला खुर्द, बोचरो, पसगड़ी, साखी आदि कई गांव के किसानोंं की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानोंं ने प्रशासन से फसलों का सर्वे करने के साथ मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान लगभग आधा सैकड़ा से अधिक किसान मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो