शाहडोलPublished: Aug 20, 2019 09:38:09 pm
brijesh sirmour
सद्भावना दिवस पर गोरतरा में किया पौधरोपण
Development and dream should be first in the goodwill race
शहडोल. खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ व पौधरोपण का आयोजन किया गया। सद्भावना दौड़ का आयोजन जय स्तंभ चौक से महात्मा गांधी स्टेडियम तक आयोजित किया गया। दौड़ का शुभारंभ अपर कलेक्टर अशोक ओहरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम विकास केवट, द्वितीय सुरेन्द्र सिंह सिकरवार और तृतीय अभय यादव रहे। बालिका वर्ग में प्रथम सपना कचेर, द्वितीय शालिनी तिवारी और तृतीय रेनु केवट रही। जिन्हे मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर सुरेश अग्रवाल के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार की शाम को ग्राम गोरतरा में वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार सोंधिया ने किया। कार्यक्रम में जिला खेल युवा अधिकारी शैलेन्द्र ङ्क्षसह जाट, खेल प्रशिक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीदेवी स्वामी, कल्पना अहिरवार, रतन सिंह ठाकुर, संतोष चौहान सहित अन्य कई लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।