scriptजिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया भाजपा से त्यागपत्र | District Panchayat Vice President gave resignation from BJP | Patrika News
शाहडोल

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया भाजपा से त्यागपत्र

मुख्यमंत्री कमलनाथ से ले सकती हैं कांग्रेस की सदस्यता

शाहडोलApr 17, 2019 / 11:56 am

lavkush tiwari

District Panchayat Vice President gave resignation from BJP

District Panchayat Vice President gave resignation from BJP

शहडोल. ऐन लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पूर्णिमा तिवारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होने भाजपा जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री तथा अध्यक्ष प्रदेश महिला मोर्चा और संभागीय संगठन मंत्री को भी दिया है। पूर्णिमा तिवारी 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री कमलनाथ के हांथों ब्यौहारी में कांग्रेस की सदस्यता ले सकती हैं। गौरतलब है कि इसके पहले विधनसभा चुनाव के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी ने भाजपा संगठन और सरकार से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थमा था इसके बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने भी भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। दरअसल पूर्णिमा तिवारी रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा से विधायक के टिकट के लिए दावेदारी की थीं लेकिन उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया और वे इससे नाराज होकर कांग्रेस की सदस्यता लेने का निर्णय लिया है। इसके पहले अभी हाल में ही उनके जेठ राजेश तिवारी मण्डी अध्यक्ष ब्यौहारी ने भी अजय सिंह राहुल के हांथो ब्यौहारी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी, राजेश तिवारी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा छोड़कर सवर्ण समाज पार्टी में शामिल हुए थे और सिरमौर से वे प्रत्याशी भी रहे हैं।

Home / Shahdol / जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया भाजपा से त्यागपत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो