scriptजनता रही घरों में कैद, डॉक्टर मानवता की करते रहे सेवा | Doctor continued to serve humanity | Patrika News

जनता रही घरों में कैद, डॉक्टर मानवता की करते रहे सेवा

locationशाहडोलPublished: Mar 23, 2020 09:03:09 pm

Submitted by:

shubham singh

ओपीडी में 47 मरीज इलाज कराने पहुंचे, 28 मरीज हुए भर्ती

Doctor continued to serve humanity

जनता रही घरों में कैद, डॉक्टर मानवता की करते रहे सेवा

शहडोल। जनता कफ्र्यू के दौरान रविवार को लोग पूरी तरह से अपने घरों में कैद रहे। इस दौरान जिला अस्पताल में डॉक्टर मानवता का परिचय देते हुए इमरजेंसी मरीजों की सेवा करते रहे। रविवार को सुबह की ड्यूटी में डॉ धमेन्द्र द्विवेदी आकस्मिक ड्यूटी पर सुबह 8 बजे से तैनात थे। इस दौरान कई इमरजेंसी मरीज इलाज के लिए आए जिनका पूरी ईमानदारी के साथ वे इलाज करते नजर आए। इस दौरान मारपीट में घायल एक गंभीर महिला भी पहुंची,जिसका उन्होंने इलाज किया। इस संबंध में पूछे जाने पर डॉ धमेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि मरीजों का इलाज करना हम लोगों का कर्तव्य उसको निभा रहे हैं। दोपहर दो बजे के बाद डॉ धमेन्द्र द्विवेदी चले गए। इसके बाद दोपहर दो बजे से रात 8 बजे तक डॉ बीआर प्रजापति उसी प्रकार इमरजेंसी मरीजों की सेवा करते रहे। इस दौरान करीब तीन बजे एक महिला जिसको चोट लगने से नाक से खून बह रहा था। इलाज कराने पहुंची,जिसका उन्होंने इलाज किया। डॉ बीआर प्रजापति ने कहा कि मरीज विश्वास के साथ डॉक्टर के पास आते हैं इसलिए उनकी सेवा करना हम लोगों का कर्तव्य है। इस दौरान ओपीडी में करीब 47 मरीज इलाज कराने पहुंचे। वहीं 28 गंभीर मरीजों को भर्ती कराया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो