scriptकर्मवीर : बच्चे को घर पर छोड़कर डॉक्टर पति और पत्नी मरीजों की कर रहे सेवा, घर पर आने के बाद करते हैं सैनिटाइज | Doctor husband and wife serving patients leaving child at home | Patrika News

कर्मवीर : बच्चे को घर पर छोड़कर डॉक्टर पति और पत्नी मरीजों की कर रहे सेवा, घर पर आने के बाद करते हैं सैनिटाइज

locationशाहडोलPublished: Apr 07, 2020 09:06:10 pm

Submitted by:

shubham singh

पत्नी भी स्वास्थ्य विभाग में हैं पदस्थ

Doctor husband and wife serving patients leaving child at home

बच्चे को घर पर छोड़कर डॉक्टर पति और पत्नी मरीजों की कर रहे सेवा, घर पर आने के बाद करते हैं सैनिटाइज

शहडोल। एक तरफ जहां कोरोना की दहशत और लॉकडाउन के चलते लोग एक-दूसरे को देखकर दूर भाग रहे हैं। वहीं डॉक्टर अपने जीवन को दांव पर लगाकर कोरोना संदिग्धों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान डॉक्टरों को भी बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह का सामना जिला अस्पताल के डॉक्टर धमेन्द्र द्विवेदी को भी करना पड़ रहा है। डॉक्टर धमेन्द्र द्विवेदी सुबह ९ बजे के लगभग अस्पताल में ड्यूटी के लिए पहुंच जाते हैं। इसके बाद दोपहर १.३० बजे तक ड्यूटी रहती है। इस दौरान कई प्रकार के मरीज आते हैं। कोरोना के चलते बाहर से आने वाले लोग जांच कराने के लिए आ जाते हैं। लोगों की स्क्रीनिंग करने के चलते जिला अस्पताल में ही उनको ३ से ४ बजे तक ड्यूटी करनी पड़ रही है।
घर में नहीं आ रहे काम करने वाले
डॉक्टर धमेन्द्र द्विवेदी की पत्नी भी स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उनकी पत्नी मेडिकल कॉलेज में एसआर है। उनकी भी ड्यूटी जिला अस्पताल में हैं। घर में काम करने वाले लोग लॉकडाउन के चलते नहीं आ रहे हैं। इससे बच्चे को घर पर छोड़कर दोनों को ड्यूटी पर जाना पड़ रहा है। इससे दोनों का घर में भी काम बढ़ गया है। इसके चलते दोनों को घर काम भी करना पड़ रहा है। सुबह के समय बच्चों को नहलाने धुलाने से लेकर कमरे की साफ-सफाई भी इस समय खुद से करना पड़ रहा है। ड्यूटी करने के बाद घर पर आते ही सबसे पहले सामान को सैनिटाइज करते हैं। कपड़े धोते हैं और फिर गर्म पानी से नहाते हैं। इसके बाद ही बच्चों के पास जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो