बच्चों के विकास के लिए सबका सहायोग जरूरी
शाहडोल
Published: February 26, 2022 12:32:59 pm
शहडोल. विद्यालय में सुविधा एवं संसाधन बढ़ाने के लिए शासकीय हाई स्कूल पुलिस लाइन शहडोल में पदस्थ शिक्षिका अनिता पाण्डेय द्वारा प्राचार्य सावत्री शुक्ला के मार्गदर्शन में विद्यालय के लिए कई प्रयास किये जा रहे है। विद्यालय के बाहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय के विकास में रुचि रखने वाले लोगों से मुलाकात कर उन्हें विद्यालय एवं बच्चों के विकास के लिए सहयोग करने प्रेरित किया गया है। प्रेरित होकर कुछ लोगों ने विद्यालय के विकास के लिए सामग्री भी प्रदान की जिससे विद्यालय में संसाधनों का विकास हो सके। प्रकाश गुप्ता, दलेश शाह ने विद्यालय एवं छात्रों के लिए एक वाटर फिल्टर, दरी और बच्चों के लिए खेल सामग्री एवं विभिन्न प्रकार के नक्से प्रदान किए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से की गई। कार्यक्रम प्रभारी अनीता पांडे ने संबोधित करते हुए बताया कि हम अगर किसी का सहयोग करना चाहते हैं तो यह जरूरी नहीं है कि हम लोगों को नई वस्तुएं या पैसे देकर उनका सहयोग कर सकते हैं। बल्कि हम अपने घर में पड़ी ऐसी वस्तुओं को देकर सहयोग कर सकते हैं जो हमारे किसी काम की नहीं है लेकिन दूसरों को बहुत काम आ सकती हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि हमें कभी भी किसी चीज के लिए निराश नहीं होना चाहिए। आज भी हमारे समाज में ऐसे बहुत लोग हैं जो सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हमें कोशिश करनी नहीं छोडऩी चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय में हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे स्वच्छता पखवाड़ा, आजादी का अमृत महोत्सव, यश एवं कल्पना चावला के विजेताओं को प्रमाण पत्र विद्यालय के शिक्षक आभा तिवारी, शक्ति द्विवेदी एवं रीता श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। अंत मेें विद्यालय की शिक्षिका आभा सिंह द्वारा दानकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया गया।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें