अमृत सरोवर व पुष्कर धरोहर योजना से जिले भर में चल रहा काम
जलाभिषेक अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग करा रहा निर्माण कार्य
शाहडोल
Updated: May 11, 2022 12:08:40 pm
शहडोल. पुरानी जल सरंचनाओं को जीवंत करने के साथ ही नवीन तालाबों का निर्माण कर जल संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल अभिषेक अभियान के तहत विधिवत कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ कराया गया है। नवीन तालाबों के निर्माण के साथ ही पुरानी जल संरचनाओं का कायाकल्प हो जाने से पर्याप्त मात्रा में जल संरक्षण संभव हो सकेगा। मनरेगा योजना तहत जनसहयोग से तालाबों व पुरानी जल संरचनाओं में कार्य कराया जा रहा है। इन जल संरचनाओं व तालाबों का कार्य आगामी 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाना है। जिसके लिए जिले वार लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही राशि भी स्वीकृति की गई है। जिसके आधार पर सभी जनपदों में कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
100 तालाबों का निर्माण
जिले के पांचो जनपदों में जल संरक्षण अभियान के तहत अमृत सरोवर योजना से कुल 100 नवीन तालाबों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विपरीत लगभग 1863.65 लाख रुपए की लागत से 104 तालाबों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें से 90 तालाबों का निर्माण कार्य मनरेगा व विभिन्न संगठनों व संस्थानों के सहयोग से प्रांरभ कर दिया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा नवीन तालाब जनपद पंचायत जयसिंहनगर में स्वीकृत हुए हैं।
तालाबों के साथ स्टाप डेमों का मरम्मतीकरण
पुष्कर धरोहर समृद्धि योजना से जिले की कुल 1267 जल संरचनाओं का मरम्मतीकरण कराया जाना है। जिसके लिए मनरेगा योजना के तहत मजदूरों से काम कराया जा रहा है। उक्त 1267 जल संरचनाओं में पुराने तालाबों के साथ ही स्टॉप डेम भी शामिल है। जिसमें से 1256 जल संरचनाओं के मरम्मतीकरण के लिए 3011.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृत जल संरचनाओं में से 1237 जल संरचनाओं में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें