script357 करोड़ से तैयार होंगी 8 सिंचाई परियोजनाएं, 20 हजार हेक्टेयर में फसलों को मिलेगा पानी | eight irrigation projects will be ready with 357 crores, | Patrika News

357 करोड़ से तैयार होंगी 8 सिंचाई परियोजनाएं, 20 हजार हेक्टेयर में फसलों को मिलेगा पानी

locationशाहडोलPublished: Aug 28, 2019 08:27:13 pm

Submitted by:

amaresh singh

जिले को मिली 8 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं की सौगात

eight irrigation projects will be ready with 357 crores,

357 करोड़ से तैयार होंगी 8 सिंचाई परियोजनाएं, 20 हजार हेक्टेयर में फसलों को मिलेगा पानी

शहडोल। जिले की 8 नई सिंचाई परियोजनाओं को शासन द्वारा हरीझण्डी मिली है। इन सिंचाई परियोजनाओं से लगभग 20 हजार 695 हेक्टेयर में फसलों की सिंचाई होगी। इन सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण 357 करोड़ 8 लाख 54 हजार रुपए की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए 2020-21 तक के लिए टाइम लीमिट दी गई है। इन सिंचाई परियोजनाओ की प्रशासकीय स्वीकृति शासन द्वारा मिली है। बताया गया है कि इन सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को 2018 में भेजा गया था। इसके बाद इनके निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके लिए सर्वे और बाकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जिले में इन 8 सिंचाई परियोजनाओं के तैयार होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी।


9 हजार किसान होंगे प्रभावित
इन सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से जिले के लगभग 9 हजार किसान प्रभावित होंगे। बताया गया है कि इन सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए किसानों की जमीन का विभाग द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा और इसके बाद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा।

परियोजना का नाम क्षमता लागत कब तक होना है निर्माण प्रभावित किसान
1-भन्नी माइक्रोएरीगेसन 18300 28031 2020-21 6000
2-सेरीमार परियोजना 245 812.73 2019-20 306
3-मुडऩा 280 1435.58 2019-20 605
4-उल्टीधार 320 1071.69 2019-20 403
5-जलहली 440 1445.05 2019-20 552
6-मोहतरा 450 1417.23 2019-20 562
7-कुडेली 260 861.78 2019-20 326
8-बनिया नाला 200 633.48 2019-20 254


आठ सिंचाई परियोजनाओं की मिली स्वीकृति
कार्यपालन यंत्री बीपी मिश्रा ने कहा जिले में आठ सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा मिली है। लगभग 357 करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्माण कराया जाएगा। इनके बनने से लगभग20 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों की फसलों की सिंचाई की जाएगी। 2021 तक सिंचाई परियाजनाओं के निर्माण के लिए निविदा बुलाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो