scriptमहारैली में अखिलेश यादव का मोदी-शिवराज पर निशाना | election 2018 : AKhilesh yadav criticize modi snd shivraj singh | Patrika News

महारैली में अखिलेश यादव का मोदी-शिवराज पर निशाना

locationशाहडोलPublished: Sep 29, 2018 03:15:50 pm

Submitted by:

shivmangal singh

सपा मुखिया ने गोंगपा के साथ मिलकर की महारैली, गोंगपा के हीरा सिंह मरकाम ने भी किया रैली को संबोधित, सपा ने विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किया है गठबंधन

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

शहडोल. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहडोल के टेक्नीकल ग्राउंड में शनिवार को एक महारैली को संबोधित किया। ये रैली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से आयोजित की। इस रैली को गोंडवाना गंणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम ने भी संबोधित किया। रैली में शामिल होने के लिए आदिवासी अंचल से हजारों लोग पहुंचे। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गठबंधन किया है।
अखिलेश का मोदी और शिवराज का निशाना
महारैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने शिवराज सिंह चौहान पर खराब सड़कों को लेकर आड़े हाथ लिया। दरअसल अखिलेश यादव उमरिया हवाई पट्टी पर विशेष विमान से पहुंचे। इसके बाद वे वहां से शहडोल तक सड़क मार्ग से आए। उमरिया से शहडोल हाईवे का काफी समय से निर्माण चल रहा है। इस वजह से रास्ते में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर उन्होंने कहा कि उमरिया से शहडोल तक सड़क मार्ग से आया। सोचा था जल्दी आ जाऊंगा लेकिन काफी देरी हो गई। अब वापस भी इसी मार्ग से जाना है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नीरव मोदी के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार में लोग आरोप लगाते थे, कहते थे यादव यादव का रिश्तेदार है। अब आप लोग समझ लो देश से भागने वाले बड़े लोग भी किसी के रिश्तेदार हो सकते हैं। अखिलेश यादव ने देश में गरीबी और किसानों की खस्ता हालत का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज देश में करोड़ों लोग भूखे सो जाते हैं। आज भी भारत की गिनती भूखे देशों में होती है। किसान की हालत आज भी खराब है। वह लोन ले लेता है तो फिर उसे चुकता नहीं कर पाता और बाद में जान दे देता है। देश में किसान और गरीब की कोई सुनने वाला नहीं है। रैली को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हीरा सिंह मरकाम ने भी संबोधित किया। उन्होंने आदिवासियों के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया। शहडोल के टेक्नीकल ग्राउंड में आयोजित रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
अखिलेश को भेंट किया धनुष-बाण
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी की संयुक्त रैली का शुभारंभ गोंडवाना परंपरा से पूजा से हुआ। इसके बाद अखिलेश यादव को धनुष-बाण भेंट किया गया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया का सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कोतमा से तिवारी होंगे उम्मीदवार
महारैली के दौरान ही कोतमा विधानसभा क्षेत्र से रामखेलावन तिवारी को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने की घोषणा राष्टीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम ने की। कोतमा के अलावा शहडोल संभाग की सभी सीटें आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित हैं। बाकी सीटों पर भी जल्द ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी घोषणा कर सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो