scriptसरकारी स्कूलों में अंग्रेजी स्पोकन पर रहेगा जोर | English schools will be stressed on government schools | Patrika News

सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी स्पोकन पर रहेगा जोर

locationशाहडोलPublished: Oct 16, 2019 08:20:36 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

जिले के 66 शिक्षकों को दिया जा रहा अंग्रेजी की बोलचाल का नई तकनीकी का ज्ञान

English schools will be stressed on government schools

English schools will be stressed on government schools

शहडोल. जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी में बोलचाल के लिए ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए संभागीय मुख्यालय के शासकीय रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक में जिले के 66 शिक्षकों को बिट्रिश काउंसलिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 अक्टूबर से शुरू हुआ है। जो आगामी 19 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में बच्चों व शिक्षकों को अंग्रेजी में बोलचाल के लिए आधुनिक तकनीकियां बताई जा रही है। शिक्षिका रानी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में जो तकनीकी बताई जा रही है, उससे बच्चों व शिक्षकों के अंग्रेजी स्पोकन में काफी निखार आएगा। सुमन तिवारी ने बताया कि हिन्दी माध्यम के सरकारी स्कूलों में अब साथ अंग्रेजी माध्यम को काफी बल मिलेगा और बच्चे अच्छे तरीके से अंग्रेजी बोलना सीख पाएंगे। शिक्षिका निधि सेन ने बताया कि स्कूली बच्चे अब सरल व सहज तरीके से अंग्रेजी बोलना सीख पाएंगे। सीताराम द्विवेदी ने बताया कि अब पुरानी परंपरा की अंग्रेजी में बदलाव आएगा और पढऩे के साथ बोलचाल में भी अंग्रेजी का इस्तेमाल होगा। प्रशिक्षक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि यह माध्यमिक शिक्षा अभियान और बिट्रिश काउंसलिंग का संयुक्त प्रोजेक्ट है। जिसका स्कूली बच्चों व शिक्षकों को पूरा लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण में रमसा के सहायक परियोजना समन्वयक अरविन्द कुमार पाण्डेय, अरुण त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव और नीलेश द्विवेदी अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो