दिन में हल्की गर्मी का एहसास तो रात में ठंड है बरकरार
बढऩे लगा दिन का तापमान, एक-दो दिन बाद मौसम में दिख रहे हैं परिवर्तन के आसार

शहडोल. जहां एक ओर जिले के तापमान में अब बढ़ोतरी होने लगी है और दिन में हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है। वहीं दूसरी ओर रात में हल्की ठंड बरकरार है। वातावरण में शुष्कता बढऩे के साथ ही अब दिन और रात दोनों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है और कुछ लोग तो पंखे भी चलाने लगे हैं। हालांकि रात में अभी भी ठंड बनी हुई है। मौसम के जानकारों अनुसार वातावरण में शुष्कता बने रहने से अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार की रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
रात के तापमान में गिरावट की संभावना
जानकारों की माने तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक हल्की बारिश भी हो सकती है क्योंकि आगामी 19 व 20 फरवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जो पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के संपर्क में आने के बाद हल्की बारिश दे सकता है।
ऐसे चढ़ेगा आगामी दिनों का तापमान
दिनांंक अधि. न्यून.
18फरवरी 28 10
19फरवरी 30 13
20फरवरी 31 17
21फरवरी 31 16
22फरवरी 32 13
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
अब पाइए अपने शहर ( Shahdol News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज