scriptतेज रफ्तार की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी | Five people injured in road accidentFive people injured | Patrika News

तेज रफ्तार की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

locationशाहडोलPublished: Dec 06, 2020 10:37:17 pm

Submitted by:

amaresh singh

पांच लोग घायल

High speed pickup uncontrolled and overturned

तेज रफ्तार की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

शहडोल। पपौंध थाना अंतर्गत एक तेज रफ्तार की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिकअप एक शादी समारोह में जा रही थी। इसमें लगभग 20 लोग सवार थे। पिकअप काफी तेज गति से दौड़ रही थी। तेज रफ्तार होने के चलते पिकअप तिखवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पिकअप के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह देखकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए और यात्रियों को पिकअप से बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर डायल 100 पहुंची और पांचों घायलों को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया।

तेज रफ्तार पर नहीं लग रहा अंकुश
जिले में तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस विभाग तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि जब पुलिस तेज रफ्तार के वाहनों पर अंकुश नहीं लगाएगी तब तक सड़क हादसों को कम नहीं किया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो