scriptवनवासियों को दिया वनभूमि पर रहने का हक, अब कृषि से जोड़कर करेंगे सशक्त | Forest dwellers were given the right to live on forest land, now they | Patrika News
शाहडोल

वनवासियों को दिया वनभूमि पर रहने का हक, अब कृषि से जोड़कर करेंगे सशक्त

मानस भवन में वनाधिकार उत्सव कार्यक्रम

शाहडोलSep 20, 2020 / 12:18 pm

Ramashankar mishra

वनवासियों को दिया वनभूमि पर रहने का हक, अब कृषि से जोड़कर करेंगे सशक्त

वनवासियों को दिया वनभूमि पर रहने का हक, अब कृषि से जोड़कर करेंगे सशक्त

शहडोल. मानस भवन में वनाधिकार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में वनाधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत 2005 के पूर्व के काबिज 122 वनवासियों को वनाधिकार पत्र सौंपा गया। साथ ही उन्हें सिंचाई के साधन, मनरेगा के अंतर्गत कपिल धारा, सिंचाई उपकरण की सुविधाएं भी दी जायेंगी। कार्यक्रम में जिले के 122 पात्र हितग्राहियों जनपद पंचायत सोहागपुर के गोरे बैगा ग्राम अंतरा, गोरेलाल कोल ग्राम कठौतिया, रामस्वरूप कोल ग्राम नरगी, श्री अमरपाल सिंह ग्राम पथखई, रमनू कोल ग्राम सिंहपुर व अन्य पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा प्रपत्र दिया गया। उन्नतशील खेती, वनोपज पर आधारित फसलो कोदो-कुटकी आदि को बढ़ा कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने की समझाइश दी गई। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग ने बताया कि जिले में डीएलसी द्वारा 688 वनाधिकार दावा मान्य किया गया, जिसमें आज के कार्यक्रम में सोहागपुर के 122 पात्र वनवासियों को पट्टे प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, वनमण्डाधिकारी उत्तर वन मण्डल देवांशु शेखर, वनमण्डाधिकारी नेहा श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग आर के श्रौती, एसडीओ राहुल मिश्रा, कमल प्रपात सिंह, सूर्यकांत मिश्रा रहे। संतोष लोहानी सहित वन विभाग एवं अन्य विभागो के अधिकारी एवं वन अधिकार पट्टो के हितग्राही उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो