लीप ईयर में जिला अस्पताल में चार नवजातों की गूंजी किलकारी
चारों प्रसूताओं को पहली बार हुआ बच्चा

शहडोल। लीप ईयर में जिला अस्पताल चार नवजातों की किलकारी से गूंज उठा। चारों बच्चों का जन्म सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे के बीच हुआ। इसमें तीन लड़कों एवं एक लड़की ने जन्म लिया। नवजातों के जन्म से उनके परिजन बेहद खुश नजर आए। चारों प्रसूताओं को पहली बार बच्चा हुआ था। लीप ईयर में चारों बच्चों का जन्म हुआ है। इसलिए अब चारों नवजातों का चार साल बाद ही जन्मदिवस आएगा।
10.38 पर पहले बच्चे का हुआ जन्म
सुबह 10.38 बजे जिला अस्पताल में चुहरी निवासी पूर्णिमा पति प्रीतम शर्मा को बच्चा हुआ। बच्चे के जन्म लेने के बाद दादी ललिता शर्मा के साथ परिजन बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि उनके यहां यह पहला बच्चा हुआ है। लीप ईयर में बच्चे का जन्म हुआ है तो अब चार साल बाद इसका जन्मदिन आएगा। इसी प्रकार जमुई निवासी 1.03 बजे बबली पति मन्नूबैगा ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की दादी रामरतियाबाई ने कहा कि पहला बच्चा हुआ है। इसलिए हम लोग बेहुद खुश है। दोपहर 12.10 बजे सेमरिया निवासी संध्या पति रावेन्द्र प्रसाद बैगा को भी पहली बार बच्चा हुआ। उनके परिजनों ने भी लीप ईयर में बच्चे के जन्म लेने पर खुशी जाहिर की। दोपहर 2.15 बजे रेसवापुरी निवासी पिया पति विजय सिंह ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म पर दादी राजकुमारी सहित परिजन खुश नजर आए।
अब पाइए अपने शहर ( Shahdol News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज