पानी पीने के बहाने घर में घुसे बदमाश, फिर किडनैप कर जंगल में गैंगरेप
शाहडोलPublished: Apr 10, 2019 12:45:05 pm
पांच आरोपी गिरफ्तार, गोहपारू की वारदात
शहडोल। गोहपारू थाना अंतर्गत घर से अगवा कर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत किशोरी ने गोहपारू पुलिस से की है। पीडि़ता के अनुसार, आंगन में सोई थी तभी गांव के सुरेश गोड़, ललन गोड़, बृजश उर्फ बृजनंदन, सचिन, रघुवीर पहुंचे आई पानी मांगने के बहाने आधी रात घर के भीतर घुस आए। सभी आरोपी पकड़कर मुंह में कपड़ा बांध दिए और अपहरण करते हुए मौहार के आगे खेत में ले गए। यहां पर किशोरी का हाथ पैर बांधकर पहले सुरेश ने दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी आरोपियों ने दुष्कर्म किया। चिल्लाने का प्रयास करने पर आरोपी कपड़ा मुंह में ठूंस दिए थे। बाद में आरोपी किशोरी को छोड़कर मौके से भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने सुरेश सिंह, ललन सिंह, रघुवीर सिंह, बृजेश और सचिन गोड़ पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। प्रधान आरक्षक प्यारेलाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों के यहां दबिश दी। थाना प्रभारी सुभाष दुबे के अनुसार, तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।