शाहडोल

राज्यपाल ने कहा शैक्षणिक कैलण्डर के अनुसार हो सभी गतिविधियां

दो वर्ष के कार्यकाल को देख जताई प्रसन्नता, स्टाफ व नए भवन पहुंच मार्ग के लिए रखी बात

शाहडोलOct 21, 2019 / 09:03 pm

Ramashankar mishra

राज्यपाल ने कहा शैक्षणिक कैलण्डर के अनुसार हो सभी गतिविधियां

शहडोल. भोपाल में आयोजित बैठक में पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश तिवारी शामिल हुए। जहां उन्होने राज्यपाल रामनाथ कोविंद के समक्ष विश्वविद्यालय की दो वर्ष की उपलब्धियां रखी। जिसे देखकर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार विश्वविद्यालय में सारी गतिविधियां होनी चाहिए। शैक्षणिक कैलेण्डर का अक्षरश: पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान कुलपति प्रो. मुकेश तिवारी ने विश्वविद्यालय के रिक्त पड़े पदों के संबंध में राज्यपाल के समक्ष अपनी बात रखी। इसके साथ ही नवलपुर में नवनिर्मित विश्वविद्यालय भवन तक पहुंच मार्ग के निर्माण को लेकर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में स्टाफ के साथ ही अन्य सुविधाओं की दरकार है। इसके अलावा नवनिर्मित भवन तक पहुंच मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके चलते छात्रों को विवि तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। जिसे देखते हुए विवि प्रबंधन पहुंच मार्ग बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

Home / Shahdol / राज्यपाल ने कहा शैक्षणिक कैलण्डर के अनुसार हो सभी गतिविधियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.