—रिटर्न फाइल न करने पर क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन कैंशिल किए गए हैं। इसके पहले उन्हें नोटिस दिया गया था।
प्रकाश सिंह बघेल
सहायक आयुक्त जीएसटी शहडोल। …………………………………………………………………………………………………. पारा अभी भी 42 पार, सड़कों पर सन्नाटा
शहडोल। सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा। सुबह 8 बजे से ही तीखी किरणें पसीना पोंछने को मजबूर करतीं रहीं। हालात यह बने की सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया, जो देर शाम 6 बजे तक जारी रहा। शाम के समय भी गर्म हवाओं ने परेशान कर दिया। विगत एक माह से पारा 40 डिसे के ऊपर ही बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम पारा 42 डिसे और न्यूनतम 25 डिसे दर्ज किया गया। एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहने के आसार बताए जा रहे हैं।
सोमवार को शहर की सड़कें वीरान पड़ी रहीं। गर्मी के कारण व्यापार में भी मंदी छाई हुई है। लोग सुबह-शाम ही घरों से निकलना उचित समझ रहे हैं। नगर पालिका स्थित पार्क में शाम 7 के बाद भीड़ भी देखी जा रही है।