त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे हर उम्र के प्रत्याशी
शाहडोल
Updated: June 13, 2022 02:42:02 pm
शहडोल. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। चुनाव चिन्ह भी अलॉट हो गए हैं, वहीं प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। इस बार सोनिया, प्रियंका, ममता, माया, रेखा, दीपिका के साथ-साथ गुजरात और मलेशिया भी शहडोल की पंचायती में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची में इस बार कई अनोखे नाम वाले दावेदार हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड क्रमांक 5 से ग्राम कुंडा टोला थाना सीधी निवासी गुजरात सिंह मैदान में हैं। वहीं जयसिंहनगर जनपद सदस्य के लिए वार्ड क्रमांक 13 से ग्राम सरवारी निवासी मलेशिया सिंह ने दावेदारी पेश की है। इसके अलावा जयसिंहनगर जनपद वार्ड क्रमांक 1 से पोड़ीकला निवासी उजाला बाई, वार्ड क्रमांक 13 से ग्राम दूधी निवासी बत्ती बाई। वार्ड 10 से गिरुई बड़ी निवास छक्केलाल, सोहागपुर जनपद वार्ड क्रमांक चार से पिपरिया निवासी छेकलाल, बुढ़ार जनपद के वार्ड 18 से बिलटिकुरी निवासी बच्चे लाल और कोलमी निवासी बेटू सिंह भी चुनाव मैदान में हैं।
रामायण के साथ महाभारत
प्रत्याशियों में सोहागपुर जनपद वार्ड 1 से गंधारी, जयसिंहनगर जनपद वार्ड 11 से कुंती, जिला पंचायत वार्ड 9 से देवकी, सोहागपुर जनपद वार्ड 16 से यशोदा, वार्ड 4 से मुरली मनोहर, जयसिंहनगर जनपद वार्ड 16 से कृष्ण, वार्ड 14 से भीम कुमारी, सोहागपुर जनपद वार्ड 5 से अर्जुन और वार्ड 1 से द्रौपदी चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा सोहागपुर जनपद वार्ड 8 से पंचवटी, बुढ़ार जनपद वार्ड 7 से राम, जिला पंचायत वार्ड 10 जानकी, वार्ड 13 से लक्ष्मण, जिला पंचायत वार्ड 5 से हनुमान मौर्य और जयसिंहनगर जनपद वार्ड 5 से लवकुश सिंह भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
तीन चरणों में होगा मतदान
जिले में तीनों चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 25 जून को सोहागपुर जनपद पंचायत, दूसरे चरण में 1 जुलाई को ब्यौहारी और जयसिंहनगर जनपद और तीसरे चरण में 8 जुलाई को गोहपारू और बुढ़ार जनपद पंचायत में मतदान होना है। शहडोल में जिला पंचायत के 14, जनपद पंचायत के 119 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं 390 सरपंच और 6375 पंचों का निर्वाचन होना है। जिला पंचायत सदस्य के लिए 14 वार्डों में कुल 147 अभ्यर्थी मैदान में हैं। सबसे अधिक 19 प्रत्याशी वार्ड 12, इसके बाद 18 प्रत्याशी वार्ड 6, 16 प्रत्याशी 9 और 15 प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 5 से ताल ठोंक रहे हैं।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें