यहां पुलिस देखती रह गई और आंखों के सामने कांग्रेसियों ने फूंक दिया पुतला
यहां पुलिस देखती रह गई और आंखों के सामने कांग्रेसियों ने फूंक दिया पुतला

यहां पुलिस देखती रह गई और आंखों के सामने कांग्रेसियों ने फूंक दिया पुतला
शहडोल. कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के गांधी चौराहे में शाम ४ बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और भाजपा का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र पर लगातार हो रहे प्रहार और जनता की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के साथ ही राज्यसभा के लिए मध्य प्रदेश से प्रत्याशी बने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बेंगलुरु में अपने ही वोटर विधायकों से ना मिलने देने की और उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में कर्नाटक सरकार की मनमानी का विरोध किया, और भाजपा तथा केन्द्र और कर्नाटक सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नारेन्द्र मरावी, पूर्व विधायक कमला सिंह, महमूद अहमद, बिनय सिंह, सुफियान खान, राजेश सोंधिया, रामनरेश तिवारी, दिनेश अग्रवाल, सिंपी अग्रवाल, ओमप्रकाश पाण्डेय ,संध्या सिंह, वर्षा तनेजा के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Shahdol News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज