scriptलाकडाउन के कारण बाहर फंसे सैकड़ों ग्रामीण | Hundreds of villagers stranded due to lockdown | Patrika News

लाकडाउन के कारण बाहर फंसे सैकड़ों ग्रामीण

locationशाहडोलPublished: Apr 06, 2020 12:23:01 pm

Submitted by:

lavkush tiwari

विधायक ने प्रशासन को भेजी सूची

Korona Virus

Korona Virus

शहडोल. रोजगार की तलाश और बाहर अन्य प्रांतों में जिले के कई गांव के लगभग एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों की सूची जैतपुर विधायक मनीषा सिंह ने जिला प्रशासन को भेजी है। कलेक्टर को लिखे गए पत्र में उन्होने बताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र जैतपुर के जमगांव, झींकबिजुरी, भरुहा, कुम्हारी, मझौली, चरहेट, बरगवां सहित अन्य गांव के ग्रामीण, सूरत, गुजरात, रखौली गुजरात, पंडेशारा, बडोद, आर्शिर्वाद नगर, पीथमपुर इंदौर, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों में फंसे हुए हैं। विधायक ने जिला प्रशासन से लाकडाउन में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित वापस बुलाए जान की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। विधायक मनीषा सिंह ने बताया कि कलेक्टर को सूची दी गई है, लेकिन लाकडाउन के कारण ग्रामीणों को लाकडाउन तक वापस आना मुश्किल है। अन्य प्रदेशो से संपर्क कर प्रशासन के माध्यम से उनकी जानकारी ली जा रही है। कोरोना वायरस के कारण जिले के सैकड़ों ग्रामीण जो बाहर अन्य प्रांतों में मजदूरी करने गए थे, वह लाकडाउन के कारण वपस अपने घरों मेंअब तक नहीं पहुंच पाए हैं, विधायक ने ग्रामीणों की शकुशल वापसी के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो