जल्द ही नए स्वरूप में देखे जाएगें तालाब
शाहडोल
Published: May 21, 2022 11:50:33 am
शहडोल. नगर के तालाबों को चिन्हित कर उनकी नंबरिंग की जाएगी। साथ ही इनकी सफाई कराकर नाम का साइन बोर्ड भी लगाया जाएगा। इसके लिए डब्ल्यूआरडी के कार्यपालन यंत्री को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभाग द्वारा शहर के तालाबों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्ययोजना बनाकर काम कराया जाएगा। इसके लिए डीएमएफ मद से लगभग 1 करोड़ रुपए भी स्वीकृत हुए हैं। जिससे कि उक्त सभी कार्य कराए जाने हैं। उल्लेखनीय है कि तालाबों से ही शहडोल की पहचान है। जिसे देखते हुए नगर के बचे हुए तालाबों को साफ-सुथरा कर उन्हे संरक्षित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
खर्च होगी 1 करोड़ से ज्यादा की राशि
नगर के तालाबों को संरक्षित करने के लिए लगभग 1 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि से तालाबों की साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके बाद सभी तालाबों की नंबरिंग की जाएगी। साथ ही उनके नाम के साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। तालाबों में लगाए जाने वाले साइन बोर्ड में स्वच्छता को लेकर स्लोगन भी लिखे जाएंगे। बताया जा रहा है कि जिन तालाबों की सूची राजस्व विभाग से मिली है उसमें से पहले चरण में 25 तालाबों में कार्य कराया जाएगा।
48 तालाबों की सूची, और भी करेंगे चिन्हित
राजस्व विभाग द्वारा डब्ल्यूआरडी को नगर के 48 तालाबों की सूची सौंपी गई है। इसके अलावा भी छूटे हुए तालाबों को चिन्हित किया जाएगा। बहरहाल जिन तालाबों की सूची दी गई है उनके सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसमें कुछ तालाब ऐसे भी जहां एक साथ दो से तीन तालाब बने हुए हैं। ऐसे में इनकी संख्या और बढ़ रही है। सर्वे के बाद ही यह तय हो पाएगा कि कितने तालाब हैं। इसके बाद ही आगे का काम प्रारंभ हो पाएगा।
इनका कहना है
अभी 48 तालाबों की सूची मिली है जिनका सर्वे कराया जा रहा है एक ही तालाब के आस-पास अन्य तालाब भी है जिन्हे भी चिन्हित किया जा रहा है। सर्वे के बाद साफ-सफाई के साथ नंबरिंग का कार्य कराया जाएगा।
प्रदीप खरे, कार्यपालन यंत्री डब्ल्यूआरडी शहडोल।
----------------
तालाबों के संरक्षण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। पहले चरण में 25 तालाबों में साफ-सफाई के साथ उनकी नंबरिंग व साइन बोर्ड लगाने का काम किया जाना है।
अमित तिवारी, सीएमओ नगर पालिका शहडोल।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें