script

तीन लाख 55 हजार बच्चों के लिए 26 सौ स्कूलो एवं 15 सौ ऑगनबाडी केन्द्रों में चलेगा टीकाकरण अभियान

locationशाहडोलPublished: Jan 14, 2019 08:31:57 pm

मीजल्स एवं खसरा नियंत्रण अभियान की तैयारियां पूर्ण

immunization-campaign-will-run-in-26-hundred-schools-and-15-hundred-og

तीन लाख 55 हजार बच्चों के लिए 26 सौ स्कूलो एवं 15 सौ ऑगनबाडी केन्द्रों में चलेगा टीकाकरण अभियान

शहडोल . लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर जिले में मीजल्स उन्मूलन एवं खसरा नियंत्रण अभियान 15 जनवरी से दो चरणो में, जिसके प्रथम दो चरण स्कूलो में 6 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चो एवं द्वितीय चरण के दो सप्ताह 6 वर्ष तक के बच्चो को ऑगनबाडी केन्द्रो में पीड़ा रहित टीका लगाया जायेगा। अंतिम एक सप्ताह में छुटे हुए बच्चो को टीका लगाया जायेगा। जिले में कुल 3 लाख 55 हजार चिन्हित किए गए है। इस अभियान का शुभारंभ कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव द्वारा स्थानीय कन्या हाई स्कूल सोहागपुर में किया जायेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग सभी शामिल है। इसमें 304 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ 47 मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षित किया गया। इस अभियान से जुड़े हुए विभागो के अधिकारियो एवं मैदानी अमलो को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जा गया है। यह अभियान जिले के लगभग 26 सौ स्कूलो एवं 15 सौ ऑगनबाडी केन्द्रो में चलाया जायेगा। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को एईएफ.आई का प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उन्हे किट भी उपलब्ध करायी गई है, ताकि प्रतिकूल परिस्थितियो में भी वे अभियान का सफल संचालन कर सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि इस अभियान का प्रचार-प्रसार, प्रेस विज्ञप्ति, विडियो अपील, नारांकन, माईकिंग,रंगोली, पोस्टर, मेहंदी प्रतियोगिता एवं रैलियो के माध्यम से शहरी एवं दूरास्थ ग्रामीण क्षेत्रो में भी किया गया। स्वास्थ्य अमला इस अभियान को सफल बनाने के पूर्णत: तैयार है। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। एम्बूलेंस 108 को हर विकासखण्ड पर तैनात कर दिया गया।
सहायक ग्रेट तीन के रिक्त पदो की पूर्ति हेतु छानबीन चयन समिति गठित
आयुक्त कार्यालय राजस्व स्थापना अंतर्गत मध्यप्रदेश संयुक्त परीक्षा 2018 सहायक ग्रेड़ 3 के रिक्त पदो की मैरिट सूची प्रोफेसनल एक्जामनेशन बोर्ड भोपाल के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। उपायुक्त राजस्व संभागद्वारा बताया गया है कि चयनित अभ्यार्थियो के समस्त दस्तावेजो के जॉच हेतु छानबीन चयन समिति का गठन किया गया है। छानबीन समिति में संयुक्त आयुक्त (विकास) आयुक्त कार्यालय अध्यक्ष होगें। संभागीय उपायुक्त अदिवासी एवं अनुसूचित जाति विकास, उपायुक्त राजस्व आयुक्त कार्यालय, जिला कोषालय अधिकारी, सदस्य होंगे एवं अधीक्षक आयुक्त कार्यालय समिति के सचिव सदस्य रहेंगे। यह समिति छानबीन चयन समिति शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुसार कार्यवाही पूर्ण कर आवेदको की नियुक्ति की अनुशंसा करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो