scriptलोकगीत प्रतियोगिता में छात्रों ने नागालैंड राज्य की थीम पर दी प्रस्तुति | In the folk song competition, the students gave a presentation on the | Patrika News

लोकगीत प्रतियोगिता में छात्रों ने नागालैंड राज्य की थीम पर दी प्रस्तुति

locationशाहडोलPublished: Aug 25, 2021 12:13:26 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

केन्द्रीय विद्यालय में हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता

लोकगीत प्रतियोगिता में छात्रों ने नागालैंड राज्य की थीम पर दी प्रस्तुति

लोकगीत प्रतियोगिता में छात्रों ने नागालैंड राज्य की थीम पर दी प्रस्तुति

शहडोल/धनपुरी. संभाग स्तरीय फैंसी ड्रेस तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत संकुल स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरभि महिला मंडल की अध्यक्ष आभा सक्सेना रही। प्राचार्य एनोश सैमसन ने पुष्प-गुच्छ प्रदान कर अतिथियों का अभिनन्दन किया। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका में आभा सक्सेना, संजीव द्विवेदी व्याख्यता शंभुनाथ महाविद्यालय शहडोल तथा लक्की चतुर्वेदी स्वत्रंत तथा रंगमंच कलाकार शहडोल रहे। प्रतियोगिता के इस अवसर पर प्रारंभ में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नागालैंड राज्य की थीम पर विद्यार्थियों ने अपनी मन मोहक प्रस्तुतियां दी। इसी के साथ रीजनल लेवल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें जबलपुर संभाग के कुल 7 संकुल तथा 52 विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के छात्रों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी मन मोहक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, बेगम हजरत महल, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद, मंगल पांडे महात्मा गांधी, आदि स्वतन्त्रता सेनानियों का रोल अदा कर सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्य संजीव द्विवेदी भजन गायक व्याख्याता ने इस अवसर पर अपनी संगीत कला का प्रदर्शन गजल के माध्यम से किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका के लिए प्राचार्य का आभार जताया। रंगमंच के स्वतंत्र कलाकार लक्की चतुर्वेदी ने आभार जताते हुए कहा कि केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों में अद्वितीय प्रतिभाएं होती हैं। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा यादव टीजीटी हिन्दी तथा पद्मा सिंह टीजीटी विज्ञान ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो