शाहडोल

आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को महिलाओं के प्रति भेदभाव मिटाने दी जानकारी

विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन,समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

शाहडोलNov 29, 2022 / 12:27 pm

shubham singh

आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को महिलाओं के प्रति भेदभाव मिटाने दी जानकारी

उमरिया. महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाए जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 25 नवम्बर से विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर में स्थित एडीआर सेंटर के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिले के समस्त सुपरवाइजरों को जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संगीता पटेल ने जानकारी दी।
उन्होंने सुपरवाइजरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप के माध्यम से हम जिले की प्रत्येक आंगनबाड़ी तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी बच्ची या महिला के साथ कोई हिंसात्मक घटना या भेदभाव न हो, वे भी मानवीय गरिमा के साथ जीवन जिएं तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता का भी लाभ ले सकें। महिलाओं से संबंधित राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित पुस्तिका जाने महिलाओं से संबंधित कानून का वितरण समस्त सुपरवाइजर को किया गया। जिसमें मौलिक अधिकार, मूल कर्तव्य, महिलाओं के विरूद्ध अपराध महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकार, बाल विवाह निषेध, महिला बंदियों के अधिकार, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं महिलाओं से संबंधित सम्पति अधिकार पर विस्तृत उल्लेख किया गया है। पुस्तिका के माध्यम से सुपरवाइजर, कार्यकर्ताओं को महिला विधि पर जागरूक करेंगी। इससे समाज में महिला सशक्तिकरण होगा। कार्यक्रम में सुपरवाइजर गायत्री त्रिपाठी, गीता द्विवेदी, गायत्री सिंह ठाकुर, वंदना, संध्या साहू, किरण साहू, पूजा गुप्ता, सरिता सिंह, सावित्री सिंह, प्रीती, रेखा शुक्ला, आषा सिंह, पुष्पा, रामकला डोंगरे, अभिलाषा, कन्याकुमारी आदि उपस्थित रहे। समाज में महिलओं को सशक्त बनाने विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं से संबधित कानून की जानकारी दे रहे हैं।

Home / Shahdol / आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को महिलाओं के प्रति भेदभाव मिटाने दी जानकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.