scriptप्रेम के बिना परमात्मा को प्राप्त करना असंभव | It is impossible to get God without love | Patrika News

प्रेम के बिना परमात्मा को प्राप्त करना असंभव

locationशाहडोलPublished: Feb 15, 2018 09:41:17 am

Submitted by:

shivmangal singh

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन

It is impossible to get God without love

It is impossible to get God without love

शहडोल. महाराज विराट की पावन नगरी शहडोल में 13 फरवरी से 19 फरवरी तक सिटी स्टार होटल के समीप श्रीमद् भागवत ज्ञान महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को श्रीमद् भागवत के कथान्तर्गत कथा व्यास डॉ. मुकेश महाराज ने शुकदेव महराज की उत्पत्ति के साथ दो भगवान के धराधाम पर अवतरण का कारण तथा भीष्म महा प्रयाग आदि की कथा कही। महाराज ने पर कहा की संसार में चौरासी लाख योनिया हैं और इन चौरासी लाख योनियों में सर्व श्रेष्ठ योनी हैं मानव की लेकिन वही मानव श्रेष्ठ हैं जो मानव देही को प्राप्त कर अपने जीवन को सार्थक बना ले। अर्थात अपने चंचल मन को परमात्मा के चरणों में लगा ले। परमात्मा तो कण – कण में व्याप्त है अणु में, कण में, जल में, थल में, मेरो ईश सदा है जाग रहा लेकिन उस परम ब्रम्ह परमात्मा की अनुभूति उसे ही होती है जिसने परम प्रभु को प्रेम से पुकारा है। अर्थात बिना प्रेम के परमात्मा को प्राप्त करना असम्भव है मेरे परमात्मा तो प्रेम से ही रीझते है। हमे चाहिए की उस सावरे सरकार की दिव्य झांकी को अपने मानस पटल पर सजाकर नित्य उसका चिंन्तन करें। इस सप्ताहिक ज्ञान महामहोत्सव के द्वितीय दिवस की पावन कथा पर डॉ. वेद कृष्ण शुक्ल जो स्वयं कथा व्यास है, भी उपस्थित रहे। मुख्य श्रोता श्रीमती तारा गुप्ता एवं उनके सभी परिवार प्रदीप गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, प्रभात गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, महेंन्द्र गुप्ता, प्रथम गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, ने भागवत भगवान एवं व्यास महाराज की पूजा अर्चना की।
………………..
संभागीय समीक्षा बैठक 21 को
शहडोल. संयुक्त आयुक्त शहडोल संभाग शहडोल जेके जैन ने बताया कि 21 फरवरी को कलेक्टर कांॅंफ्रेस के पश्चात द्वितीय चरण में कमिश्नर शहडोल संभाग रजनीश श्रीवास्तव द्वारा ग्रंामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक दोपहर 1.30 बजे से 4.00 बजे तक आयोजित की गई है। उन्होने बताया कि इस बैठक में कलेक्टर्स, सीईइो जिला पंचायत, अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जनपद पंचायतों के सीईओ उपस्थित रहेंगें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो