script

खेती-किसानी के लिए छोड़ी नौकरी, किसानों की आय बढ़ाने सिखा रहीं खेती के गुर

locationशाहडोलPublished: Oct 19, 2020 12:23:55 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

40 गांव के 700 से ज्यादा किसानों के बीच आधुनिक तकनीक का कर रहीं प्रचार- प्रसार

खेती-किसानी के लिए छोड़ी नौकरी, किसानों की आय बढ़ाने सिखा रहीं खेती के गुर

खेती-किसानी के लिए छोड़ी नौकरी, किसानों की आय बढ़ाने सिखा रहीं खेती के गुर

शहडोल. किसानों का जीवन खुशहाल हो इसके लिए महिला समाजसेवी मनीषा माथनकर जिले के किसानों के बीच पहुंच उन्हे उन्नति किस्म की फसलों की जानकारी दे रही हैं। वे आधुनिक पद्धति से खेती के गुर सिखा रही हैं। स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर काम करने वाली मनीषा माथनकर बताती है कि उन्हे बचपन से ही खेती किसानी व समाज सेवा से लगाव था। छात्र जीवन से ही वह सामाजिक सरोकार व किसानों के हित के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था। इसके बाद कुछ वर्ष तक चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में नौकरी भी की। जमीन से जुड़कर किसानों व समाज के लिए कुछ करने की ललक के चलते पहले प्रोफेसर और शोधार्थी की नौकरी छोड़ समाजसेवा में जुड़ी। किसानों को रोजगार से जोडऩे के लिए उन्हे उन्नति किस्म की खेती के गुर सिखा रहीं है।
प्रकृति से युवाओं को भी जोडऩे का प्रयास
युवा वर्ग व विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र से जोडऩे का प्रयास है। इसके लिए वह युवाओं को उद्यम विकास व व्यापार के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। वहीं विद्यार्थियों को कृर्षि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा शिक्षा के प्रति जागरुक करने विशेष अभियान चला रही है।
किसानों को आर्थिक मजबूत करने का प्रयास
किसानों की आय बढ़े इसके लिए मनीषा मानथरकर द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के लगभग 40 गांवो के 700 से अधिक किसानों को जोड़कर वह सब्जी की खेती के साथ ही आम, आंवला, नीबू के फलदार पौधों की खेती करने प्रोत्साहित कर रही है। इसके अलावा धान की उन्नति प्रजाति का प्रजातियों का प्रसार, हल्दी व मुनगा की खेती के साथ ही ड्रिप पद्धति से सिंचाई के लिए प्रेरित कर रही है।
किसानों को कृषक उत्पादक कंपनियों से जोड़ा
मनीषा माथनकर कहती हैं, किसान सशक्त हो और उनकी आय में वृद्धि हो इसके लिए किसानों को आधुनिक पद्धति व उन्नत किस्म की फसलों के संबंध में जानना आवश्यक है। जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होने जिले के किसानों को दो कृषक उत्पादक कंपनियों से जोडऩे का काम किया है। जिनकी मदद से किसानों को खेती से संबंधित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करा रही है। जिससे कि वह ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर खेती की पद्धति को अपनाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित कर सकें।

ट्रेंडिंग वीडियो